सैद्धांतिक खोज और एक्सोप्लैनेट के लिए 3 वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल

Published : Oct 08, 2019, 07:06 PM IST
सैद्धांतिक खोज और एक्सोप्लैनेट के लिए 3 वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल

सार

अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को ब्रह्मांड का विकास और ‘‘कॉस्मॉस में पृथ्वी के स्थान’’ को समझने में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार।  

स्टॉकहोम: कनाडाई मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को ब्रह्मांड का विकास और ‘‘कॉस्मॉस में पृथ्वी के स्थान’’ को समझने में उनके योगदान के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञान में सैद्धांतिक खोज और एक्सोप्लैनेट के लिए नोबल
पुरस्कार का आधा हिस्सा भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए जेम्स पीबल्स को और दूसरा आधा हिस्सा सूरज की तरह के तारे की परिक्रमा करने वाले ‘एक्सोप्लैनेट’ की खोज के लिए मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को साझा रूप से दिया जाएगा।

10 दिस्मबर को होगा सम्मान
एक्सोप्लैनेट’ सौर मंडल के बाहर के तारे की परिक्रमा करने वाले ग्रह को कहा जाता है। इन तीनों को साझा 90 लाख क्रोना (स्वीडन की मुद्रा) नगद, एक स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा दिया जाएगा। स्टॉकहोम में 10 दिसम्बर को एक कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

24 जुलाई की 10 बड़ी सुर्खियां: वांगचुक का अनशन खत्म, PM का बड़ा ऐलान और दुनिया में बढ़ता तनाव
ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू, किंग चार्ल्स-क्वीन कैमिला हुए शामिल