SHOCKING! 3 साल के भाई ने 1 साल की बहन के सिर में मारी गोली-मौत, खिलौना समझकर उठाया था गन

Published : Jul 18, 2023, 10:41 AM ISTUpdated : Jul 18, 2023, 11:07 AM IST
us shoot out

सार

अमेरिका में दर्दनाक शूटआउट (Shoot Out US) की सूचना है। वहां सिर्फ 3 साल के एक बच्चे ने 1 साल की अपनी ही बहन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। 

US Shoot-Out. अमेरिका में दर्दनाक घटनाक्रम में एक 3 साल के बच्चे ने 1 साल की छोटी बहन को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी घायल बच्ची को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन सुबह 8 बजे डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीकांड

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए गोलीकांड में 3 साल के बच्चे ने 1 साल की बच्ची को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। सैनडियागो के फालब्रुक में यह घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लोकल पुलिस को सोमवार सुबह फोन कॉल से घटना की जानकारी मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि 3 साल के बच्चे ने दुर्घटनावश 1 साल की बच्ची को गोली मार दी। बच्चा किसी तरह से हैंड गन पा गया था और वह चलाना भी नहीं जानता था।

1 साल की बच्ची के सिर पर लगी गोली

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के सिर में गोली लगी थी, जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर की वजह से वहां गोलीबारी की समस्या आम बात हो गई है। बीते जून में ही अमेरिका के कई राज्यों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई है।

गन कल्चर के चलते बढ़ी हिंसा

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। इसके लिए गन कल्चर को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। अमेरिका में बंदूक खरीदना आसान है। लोग कपड़े की तरह दुकान में जाकर अपने लिए गन खरीद सकते हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग अपने पास बंदूक रखते हैं। यही वजह है कि अमेरिका में गन कल्चर खत्म करने की मांग तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें

हैवानियत! डोरबल प्रैंक करने पर NRI ने 16 साल के 3 युवकों को कार से रौंदा, अब मिली सजा

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिडनी: यहूदियों पर अंधाधुंध फायरिंग में सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन
Sydney Attack: कौन है सिडनी के हमलावर से भिड़ने वाला बहादुर शख्स, लोग बता रहे हीरो