चीन से आई खुशी की खबर, कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार खोले गए मल्टीप्लेक्स, लेकिन नहीं आए दर्शक

Published : Mar 24, 2020, 06:43 PM IST
चीन से आई खुशी की खबर, कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार खोले गए मल्टीप्लेक्स, लेकिन नहीं आए दर्शक

सार

चीन के वुहान शहर के कोरोना के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद इटली, अमेरिका और भारत सहित दुनिया के कई देशों में संक्रमण के केस सामने आए। इस वायरस से चीन में  81 हजार लोग संक्रमित हैं।

बीजिंग. चीन के वुहान शहर के कोरोना के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद इटली, अमेरिका और भारत सहित दुनिया के कई देशों में संक्रमण के केस सामने आए। इस वायरस से चीन में  81 हजार लोग संक्रमित हैं। 3277 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अब चीन की स्थिति में सुधार आ रहा है। यहां 17 हजार सिनेमाघरों में से 500 सिनेमाघरों को खोला गया है। लेकिन अभी दर्शक नहीं आ रहे हैं। 

चीन में नए केस में आ रही कमी
जहां एक तरफ भारत कई राज्यों में कर्फ्यू और लॉकडाउन कर रहा है। वहीं चीन में कोरोना के नए केस आने का ग्राफ घटा है। इसलिए धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। 

चीन ने हाइवे खोले
लॉकडाउन में ढील देते हुए चीन ने देशभर के भीतर के हाइवे खोल दिए हैं। कई जगहों पर लोगों को काम पर जाने की छूट भी दी गई है। चीन सरकार मानती है कि लोगों के बीच से डर को खत्म कर दोबार से सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। 

सिनेमाघर तो खुले लेकिन नहीं बिना एक भी टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में अलग-अलग शहरों में 500 सिनेमाहॉल खुल गए हैं, लेकिन उनके एक भी टिकट नहीं बिके। लोगों ने न तो ऑनलाइन टिकट लिया और न ही ऑफलाइन। हालांकि अभी चीन ने उन इलाकों में सिनेमाहॉल खोले हैं जहां बीते महीने से कोई भी कोरोना केस सामने नहीं आया। 

भारत में सिनेमाहॉल और मॉल्स बंद हैं
भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सिनेमाहॉल और मॉल्स को बंद कर दिया गया है। दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ सहित देश के बड़े शहरों में कर्फ्यू लगा है। सूर्यवंशी और 1983 विश्व कप पर बनी फिल्म 83 की रिलीज को टाल दिया गया है। 

दुनिया में कोरोना की क्या स्थिति है?
दुनिया में कोरोना की स्थिति : पूरी दुनिया में कोरोना के 3,81,739 केस सामने आ चुके हैं। 1,02,429 लोग ठीक हो चुके हैं। 16,558 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा चीन और इटली में लोग कोरोना संक्रमित हैं। जहां चीन में 81 हजार लोग संक्रमित हैं। 3277 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इटली में चीन से कम 63 हजार लोग ही संक्रमित हैं लेकिन मौत का आंकड़ा 6 हजार से ज्यादा पहुंच गया है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारत के बाद अब जापान में गूंजेगी 'धुरंधर' की दहाड़, इस दिन होगी रिलीज
बलूचिस्तान: घरों को गिराने पर BYC का पाक पर आरोप, कहा- यह दमन का नया स्तर