बर्थडे पार्टी में लोग मना रहे थे जश्न तभी दो हमलावरों ने खेला खूनी खेल, गोलीबारी कर 8 लोगों को मार डाला, 3 घायल

Published : Jan 30, 2023, 01:22 PM ISTUpdated : Jan 30, 2023, 01:51 PM IST
Mash Shooting

सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में रविवार को एक घर में बर्थडे पार्टी के दौरान दो लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर आठ लोगों की हत्या कर दी और तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों हत्यारे फरार हो गए।

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। लोग पार्टी में जश्न मना रहे थे तभी हथियारों से लैस दो हमलावर आ धमके और फायरिंग कर दी।

घटना रविवार को गकीबेरा के क्वाजाकेले में स्थित एक घर में हुई। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी दो हमलावरों द्वारा की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर भाग गए। सोमवार तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

बंदूकधारियों ने मेहमानों पर चलाई अंधाधुंध गोली
पुलिस ने कहा कि बंदूकधारियों ने मेहमानों पर अंधाधुंध तरीके से गोली चलाई। आठ लोगों की मौत मौके पर हो गई। तीन अन्य अभी भी अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मृतकों में घर का मालिक भी शामिल है। हमला क्यों किया गया इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पूर्वी केप प्रांत के प्रांतीय पुलिस प्रमुख नोमथेलेली मेने ने घटना की निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ घोर अपराध बताया। पुलिस मंत्री भेकी सेले, राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त फैनी मसेमोला और अपराध विशेषज्ञ सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- नस्लीय हिंसा: पोलैंड में कुछ दिन के अंदर दूसरा मर्डर, ऑस्ट्रेलिया में 'तिरंगा यात्रा' खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने किया हमला

जुलाई में मास शूटिंग में मारे गए थे 19 लोग
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी आम बात है। यहां सामूहिक हिंसा और शराब के कारण दुनिया में हत्या की दर सबसे अधिक है। यहां इससे पहले जुलाई 2022 में मास शूटिंग की बड़ी घटना हुई थी। बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 19 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना ने दक्षिण अफ्रीका को झकझोर कर रख दिया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में उपचुनाव: सभी 33 सीटों पर अकेले इलेक्शन लड़ सकती है इमरान खान की PTI

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ब्रिक्स बैठक: पीयूष गोयल ने ब्राजील-मिस्र के साथ व्यापार-निवेश बढ़ाने पर की चर्चा
ढाका में टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि, 'इति रबीन्द्रनाथ' कार्यक्रम का आयोजन