न्यूयॉर्क के लॉन्ग बीच पर ताबड़तोड़ चली गोलियां, 8 लोग घायल, हमलावरों का पता नहीं

Published : May 05, 2024, 04:57 PM IST
firing 02.jpg

सार

न्यूयॉर्क के लॉन्ग बीच पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। अचानक ही मास फायरिंग में 8 लोग घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गए। घटना में घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। 

वर्ल्ड न्यूज। न्यूयॉर्क के लॉन्ग बीच पर शनिवार को कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस मास फायरिंग में 8 लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। अचानक हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। मास फायरिंग में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी हमलावरों का कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है। 

पहले एक घायल मिला, फिर 8 पीड़ित मिले
पुलिस ने इलाके की छानबीन शुरू की तो पहले एक घायल व्यक्ति मिला। उसके शरीर पर कई सारे गोली के छर्रे लगे थे। बाद में और तलाश की तो एक-एक करके 8 पीड़ित मिले। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस का इंतजाम कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की हालत ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है। लॉन्ग बीच पर रात करीब 11.38 बजे घटना होने की बात सामने आई है।  

प्रेंडिडो डी नोचे नाइट क्लब में फायरिंग
लॉन्ग बीच पर प्रेंडिडो डी नोचे नाइट क्लब में फायरिंग की घटना हुई है। घटना में 8 लोगों को गोली मार दी गई थी। इसमें एक डीओए भी शामिल था। नाइट क्लब में हुई फायरिंग के बाद से साउथ स्ट्रीट को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का कुछ सुराग मिल सके।  

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?