86 साल की महिला ने व्हील चेयर में पूरी की 5 किलोमीटर की दौड़, बहू को दिया सफलता का श्रेय

Published : Nov 09, 2019, 04:16 PM ISTUpdated : Nov 09, 2019, 05:18 PM IST
86 साल की महिला ने व्हील चेयर में पूरी की 5 किलोमीटर की दौड़, बहू को दिया सफलता का श्रेय

सार

 ‘खलीज टाइम्स’ की एक खबर की अनुसार कुसुम भार्गव (86) और ईश्वरी अम्मा (78) ने शुक्रवार को ‘दुबई रन’ में हिस्सा लिया। कुसुम भार्गव (86) ‘दुबई रन’ में हिस्सा लेने वाली सबसे बुजुर्ग प्रतियोगी थीं।

दुबई. यूएई में दो बुजुर्ग भारतीय महिलाओं ने व्हीलचेयर पर पांच किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। ‘खलीज टाइम्स’ की एक खबर की अनुसार कुसुम भार्गव (86) और ईश्वरी अम्मा (78) ने शुक्रवार को ‘दुबई रन’ में हिस्सा लिया था।

कुसुम भार्गव (86) ‘दुबई रन’ में हिस्सा लेने वाली सबसे बुजुर्ग प्रतियोगी थीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक बेहतरीन अनुभव रहा। भार्गव ने कहा, ‘‘ मैं कई लोगों से मिली, जिन्होंने मेरे साथ तस्वीर भी ली। मैंने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की और इसका श्रेय मेरी बहू को जाता है।’’

वहीं, शारजाह की रहने वाली अमा इसमें हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज प्रतिभागियों में से एक थीं। उन्होंने भी अपनी बहू और नाती-पोतों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। उनके परिवार के सदस्यों ने ही दौड़ की शुरुआत से अंत तक व्हीलचेयर को धक्का दिया। अमा ने कहा, ‘‘ मेरा बेटा हमेशा हमें दुबई लाकर शेख जायद रोड और उसके आस-पास की खूबसूरत इमारतें दिखाता था। आज, अपने पैरों पर यहां होने का अनुभव कमाल का था।’’

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है, एसियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आसिम मुनीर पर डबल संकट, आगे कुआं पीछे खाई-अब क्या करेगा पाकिस्तान?
दिल्ली के स्मॉग का इलाज-क्या सच में बीजिंग की रणनीति से मिल सकती है राह!