UAE में पत्नी को बचाने की कोशिश 90 फीसदी तक झुलसा भारतीय

Published : Feb 12, 2020, 05:08 PM IST
UAE में पत्नी को बचाने की कोशिश 90 फीसदी तक झुलसा भारतीय

सार

संयुक्त अरब अमीरात में अपने घर में आग लगने के बाद पत्नी को बचाने की कोशिश करते हुए 32 साल का एक भारतीय शख्स 90 प्रतिशत तक झुलस गया और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है।  

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात में अपने घर में आग लगने के बाद पत्नी को बचाने की कोशिश करते हुए 32 साल का एक भारतीय शख्स 90 प्रतिशत तक झुलस गया और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

खलीज टाइम्स की एक खबर में एक करीबी रिश्तेदार के हवाले से बताया गया है कि केरल का रहने वाला अनिल नाइनन बेहद नाजुक हालत में है और वह 90 फीसदी तक झुलस गया है।

अनिल की रिश्तेदार जूली ने कहा

अनिल की रिश्तेदार जूली ने कहा, "डॉक्टरों ने कहा है कि उसकी हालत बहुत नाजुक है। हम सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।"

बहरहाल, अनिल की पत्नी की हालत स्थिर है। रिश्तेदार ने कहा, "वह ठीक है। वह केवल 10 प्रतिशत तक झुलसी है और जख्मों से उबर रही है।"

शार्ट सर्किट के कारण लगी थी आग

खबर के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई जब यूएई में उम्म अल कुवैन शहर में एक अपार्टमेंट के गलियारे में लगे बिजली के बक्से में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अनिल अपनी पत्नी नीनू को बचाने की कोशिश में झुलस गया।

दोनों को शेख खलीफा जनरल अस्पताल ले जाया गया

रास अल खैमाह में सेंट थॉमस मार थोमा चर्च के विकार सोजन थॉमस ने अखबार को बताया कि दोनों को शेख खलीफा जनरल अस्पताल ले जाया गया और बाद में मंगलवार को अबू धाबी के मफराक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका चार साल का बेटा है।

उन्होंने कहा, "हमें सटीक जानकारी नहीं पता। लेकिन पहले नीनू आग की चपेट में आई जब वह गलियारे में थी। बेडरूम में मौजूद अनिल अपनी पत्नी को बचाने के लिए भागा और आग की चपेट में आ गया।"

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nobel Peace Prize 2026: मजदूर परिवार की बेटी कैसे पहुंचीं नोबेल तक! कौन हैं नवी पिल्लै?
H-1B Visa Row: JD Vance के ‘बंधुआ मजदूर’ बयान पर भारत का कड़ा ऐतराज, क्यों जताई आपत्ति?