प्रेमी संग घर से भागी तो पत्थर मार-मारकर मौत देने वाले थे वो लोग, महिला ने पहले ही कर लिया सुसाइड

अफगानिस्तान की एक महिला को प्रेमी के साथ घर से भागने की सजा तालिबान पत्थर मारकर देने वाले थे। महिला ने इससे पहले ही खुदकुशी कर ली। उसके प्रेमी को पहले ही फांसी दे दी गई थी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2022 12:44 PM IST / Updated: Oct 17 2022, 06:39 PM IST

काबुल। अफगानिस्तान में प्रेम करने की सजा मौत है। इसके बाद भी प्रेमी युगल दिल लगाने और साथ रहने का सपना संजोते हैं। हालांकि इस सपने का खौफनाक अंत होता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक महिला प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया। महिला के प्रेमी को फांसी दे दी गई। अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान ने महिला को पत्थर मारकर मार डालने की सजा सुनाई थी। तालिबान सजा दे पाते इससे पहले ही महिला ने खुदकुशी कर ली। 

महिला के प्रेमी को दी गई फांसी
घटना अफगानिस्तान के घोर प्रांत की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला एक शादीशुदा आदमी के साथ घर से भाग गई थी। तालिबान शुक्रवार को महिला की हत्या पत्थर मारकर करने वाले थे, लेकिन महिला ने सबके सामने अपमानित होने और तड़प-तड़पकर मरने के बदले पहले ही आत्महत्या कर लिया। महिला जिस आदमी के साथ घर से भागी थी उसे मंगलवार (13 अक्टूबर) को फांसी दी गई।

Latest Videos

दुपट्टे से गला घोंटकर की खुदकुशी
खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार घोर के लिए तालिबान के प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यवाहक प्रवक्ता अब्दुल रहमान ने कहा कि महिला को सार्वजनिक रूप से पत्थर मारने की सजा सुनाई गई थी। महिला ने सजा पाने से पहले ही दुपट्टे से गला घोंटकर आत्महत्या कर लिया। गौरतलब है कि अफगानिस्तान के अलग-अलग प्रांतों में हाल ही में महिलाओं के घर से भाग जाने की खबरें बढ़ी हैं। इसके चलते तालिबान सरकार ने उन्हें पत्थर मारने या सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा देने का फैसला किया है।

महिलाओं पर तालिबान ने लगाए हैं कड़े प्रतिबंध 
तालिबान ने महिलाओं पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। क्लास 6 से ऊपर की छात्राओं के स्कूल जाने पर बैन है। तालिबान ने आर्थिक संकट और प्रतिबंधों के कारण महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता को कम कर दिया है। इसके चलते अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों को मानवाधिकार संकट का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को शिक्षा, काम, सार्वजनिक भागीदारी और स्वास्थ्य के मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। महिलाएं बिना पुरुष साथ की घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। यात्रा के लिए महिला के साथ उसके पुरुष रिश्तेदार का होना जरूरी है। लगभग 1.80 करोड़ महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts