अफगानिस्तान में फिर से महसूस हुआ भूकंप का झटका, 4.9 रही तीव्रता

Published : Sep 05, 2025, 07:29 AM IST
Afganistan Earthquake

सार

Afganistan Earthquake: अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह भूकंप आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई।

Afganistan Earthquake: अफगानिस्तान में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यह झटका शुक्रवार सुबह 3:16 बजे आया था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। ऐसे में वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम ने भूकंप से प्रभावित कुणार और नंगरहार प्रांतों में तुरंत राहत भेजी है। इससे पहले गुरुवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जलालाबाद से 14 किलोमीटर पूर्व और 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

भूकंप प्रभावित इलाकों में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन भूकंप प्रभावित इलाकों में अब तक 1,400 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राहत में खाने की चीजें और हाई-एनर्जी बिस्किट भेजी गई हैं,इसके अलावा लोगों की मदद के लिए राहत कर्मियों को भेजा जाएगा। WFP के अनुसार, कुछ इलाके जो पहले ही बाढ़ से प्रभावित हुए थे, वहां अब खराब मौसम की वजह से हालात और गंभीर हो सकते हैं। WFP के क्षेत्रीय निदेशक हाराल्ड मानहार्ट ने कहा, "घर मलबे में बदल गए हैं, सड़कें टूट गई हैं, हर जगह भूस्खलन हुआ है और दुख की बात है कि कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।"

 

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भूकंप से मची तबाही, 1400 लोगों की हुई मौत, भारत ने भेजे 15 टन खाने के सामान और 1000 तंबू

कच्ची ईंट और लकड़ी से बने घर पूरी तरह धराशायी

पिछले सप्ताह भी अफगानिस्तान में एक और शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 6.0 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई थी। यह भूकंप बीते रविवार रात को आया और इसके चलते देश के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, इस भूकंप में अब तक 2,200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 31 अगस्त को आए इस भयानक भूकंप ने सबसे ज्यादा नुकसान कुनार प्रांत में किया। नदी घाटियों के पास बसे गांवों में मिट्टी, कच्ची ईंट और लकड़ी से बने घर पूरी तरह धराशायी हो गए। मलबे से सैकड़ों शव निकाले गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US would love to have PM Modi visit again, trade deal soon: Envoy
US-India Trade Pact Nears Finish Line Amid Deepening Tech Alliance