मोज़ाम्बिक में नाव पलटने से बड़ा हादसा, समुद्र की गहराइयों में समा गई 90 जिंदगियां

Published : Apr 08, 2024, 07:20 AM IST
Mozambique Coast

सार

मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर बचावकर्मियों को 5 लोग जिंदा मिले और वहीं कई लोगों की तलाश अब भी जारी है। हालांकि, समुद्र की स्थिति की वजह से सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

मोजाम्बिक में पलटी नाव। मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर एक खचाखच भरी नाव पलट गई। नाव पलटने की वजह से बैठे हुए लोग डूब कर मर गए। इस दौरान  90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मोज़ाम्बिक के स्थानीय अधिकारियों ने रविवार (7 अप्रैल) को कहा कि लगभग 130 लोगों को लेकर मछली पकड़ने वाली नाव नामपुला प्रांत के पास एक द्वीप तक पहुंचने की कोशिश करते समय मुसीबत में पड़ गई।

नामपुला के राज्य सचिव जैमे नेटो ने कहा कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। वो यात्रियों को ले जाने लायक भी नहीं थी। इसकी वजह से नाव पलटकर डूब गई।  उन्होंने बताया कि पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर बचावकर्मियों को 5 लोग जिंदा मिले और वहीं कई लोगों की तलाश अब भी जारी है। हालांकि, समुद्र की स्थिति की वजह से सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। नेटो ने कहा कि अधिकांश यात्री हैजा के बारे में फैले झूठी खबर की वजह से अपने घरों को छोड़कर  भागने की कोशिश कर रहे थे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे गरीबों में से एक दक्षिणी अफ्रीकी देश में अक्टूबर से अब तक हैजा बीमारी के लगभग 15,000 मामले और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। इस दौरान नामपुला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से रहा है, जहां एक तिहाई मामले आ चुके हैं।

वास्को डी गामा ने की मोजाम्बिक की खोज

अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त नाव मोजाम्बिक द्वीप की ओर जा रही थी, जो एक छोटा मूंगा द्वीप है। इस द्वीप को पहले पुर्तगाली लोग पूर्वी अफ्रीका की राजधानी के रूप में मानते थे। इसकी खोज प्रसिद्ध खोजकर्ता वास्को डी गामा ने किया।

ये भी पढ़ें: थाईलैंड में यात्रियों से भरी बोट में अचानक लगी आग, कर्मचारियों ने सभी 100 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंटरनेशनल फोरम पर गजब बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?