हिंसा के बीच US को पहला अश्वेत वायुसेना प्रमुख मिला, पहले भी इन 'काले लोगों' ने दुनिया में किया नाम

अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन जूनियर अमेरिका के नए वायुसेना प्रमुख बने हैं। वे अमेरिका के पहले अश्वेत वायुसेना प्रमुख हैं। अमेरिकी संसद ने मंगलवार को जनरल चार्ल्स की नियुक्ति को मंजूरी दी। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2020 8:49 AM IST

वॉशिंगटन. अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन जूनियर अमेरिका के नए वायुसेना प्रमुख बने हैं। वे अमेरिका के पहले अश्वेत वायुसेना प्रमुख हैं। अमेरिकी संसद ने मंगलवार को जनरल चार्ल्स की नियुक्ति को मंजूरी दी। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने संसद में अगले वायुसेना प्रमुख चुने जाने के लिए वोटिंग कराई थी। चार्ल्स के समर्थन में सभी 96 सांसदों ने वोट डाले। 

अमेरिका इन दिनों कोरोना संकट के साथ साथ हिंसक प्रदर्शनों का भी सामना कर रहा है। 25 मई को यहां एक पुलिस अफसर अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के गर्दन के ऊपर घुटने के बल बैठ गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मौत के विरोध में अमेरिका समेत तमाम देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। 

मेरे ऊपर एक बड़ा बोझ है- चार्ल्स
वायुसेना प्रमुख के लिए नामित होने के बाद जनरल चार्ल्स ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, वे भावुक हैं। उन्होंने कहा, मैं कई ऐसे अफ्रीकी अमेरिकियों के बारे में सोच रहा हूं, जिन्हें जॉर्ज फ्लॉयड जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। मैं नस्लभेदी मुद्दों से जुड़े इतिहास और अनुभवों के बारे में सोच रहा हूं। मुझे वायुसेना प्रमुख के तौर पर नामित होने पर उम्मीद नजर आ रही है। हालांकि, ये बड़ा बोझ है।

अमेरिका ही नहीं दुनिया में नाम कमाने वाले अश्वेत
अमेरिका में अश्वेतों के खिलाफ हमेशा से अत्याचार होते रहे हैं। लेकिन अमेरिका में बहुत से ऐसे भी अश्वेत हुए हैं, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। इतना ही नहीं इन्हें लोगों ने भरपूर प्यार भी दिया। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ नाम

बराक ओबामा: बराक ओबामा ने 2009 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर इतिहास रचा था। वे अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। 4 अगस्त 1961 को होनुलूलू में जन्मे ओबामा ने काफी लंबा सफर तय किया और राष्ट्रपति के पद पर पहुंचे। 2017 में वह रिटायर होकर आराम की जिंदगी बिता रहे हैं। 2009 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।




मार्टिन लूथर किंग: अमेरिका के पादरी और अफ्रीकी-अमेरिकी एक्टिविस्ट मार्टिन लूथर किंग के कोट्स आज भी दुनिया में फेमस हैं। मार्टिन लूथर को अहिंसा के मूवमेंट्स के लिए जाना जाता है। मार्टिन लूथर किंग ने अमेरिका में काफी नस्लभेद का सामना किया लेकिन अंत में लोगों ने उन्हें काफी इज्जत दी। मार्टिन लूथर किंग महात्मा गांधी के विचारों से काफी प्रभावित थे। उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है।

<p><strong>मार्टिन लूथर किंग: </strong>अमेरिका के पादरी और अफ्रीकी-अमेरिकी एक्टिविस्ट मार्टिन लूथर किंग के कोट्स आज भी दुनिया में फेमस हैं। मार्टिन लूथर को अहिंसा के मूवमेंट्स के लिए जाना जाता है। मार्टिन लूथर किंग ने अमेरिका में काफी नस्लभेद का सामना किया लेकिन अंत में लोगों ने उन्हें काफी इज्जत दी। मार्टिन लूथर किंग महात्मा गांधी के विचारों से काफी प्रभावित थे। उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है।</p>


मोहम्मद अली: साल 1964 में मुक्केबाजी की दुनिया में सबसे बड़ा नाम रहे सोनी लिस्टन को एक 22 साल के अश्वेत लड़के ने रिंग में चित कर दिया था। यह नाम था मोहम्मद अली का। इसके बाद बॉक्सिंग में वह एक बड़ा नाम बन गए। हालांकि जल्द ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया जिसके बाद उन्हें भी नस्लभेद का सामना करना पड़ा। इस खिलाड़ी ने हर नस्लभेद का सामना कर अपनी बॉक्सिंग से लोगों को प्रभावित किया। आज के समय में पूरी दुनिया में बॉक्सिंग के नाम पर वह एक टैग बन चुके हैं।


सेरेना विलियम्स: सेरेना विलियम्स एक अश्वेत अमेरिकन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई साल तक टेनिस के सिंगल महिला वर्ग में दुनिया के नंबर वन खिताब पर राज किया है। सेरेना ने 23 बार ग्रैंडस्लैम का खिताब उनके नाम किया है। अमेरिका के लोगों ने सेरेना को भरपूर प्यार दिया है। बता दें कि सेरेना ने कुछ साल पहले ही एक श्वेत लड़के से शादी की थी।

<p><strong>सेरेना विलियम्स</strong>: सेरेना विलियम्स एक अश्वेत अमेरिकन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई साल तक टेनिस के सिंगल महिला वर्ग में दुनिया के नंबर वन खिताब पर राज किया है। सेरेना ने 23 बार ग्रैंडस्लैम का खिताब उनके नाम किया है। अमेरिका के लोगों ने सेरेना को भरपूर प्यार दिया है। बता दें कि सेरेना ने कुछ साल पहले ही एक श्वेत लड़के से शादी की थी।</p>


विल स्मिथ: अमेरिका के हॉलीवुड के सितारे विल स्मिथ को लोगों ने अश्वेत होने के बाद भरपूर प्यार दिया। स्मिथ ने हॉलीवुड में काफी नाम कमाया। आज पूरी दुनिया में उनकी फिल्में देखी जाती हैं। उन्हें पांच बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और दो बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामित किया जा चुका है। उन्होंने चार बार ग्रेमी पुरस्कार अपने नाम किया है। विल स्मिथ की नेटवर्थ 2 हजार 640 करोड़ रुपए है।
 

Share this article
click me!