Poland Shooting Case: कौन है पोलैंड के क्राको में 6 लोगों की हत्या करने वाला 24 वर्षीय हमलावर? सैन्य हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अब उसके घर से 3 शव मिलने और दक्षिणपंथी कनेक्शन के शक ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।
Poland Shooting: पोलैंड के क्राको शहर में छह लोगों की जान लेने वाले 24 वर्षीय बंदूकधारी को लेकर अब कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सैन्य शैली के कपड़े पहनकर AR-15 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करने वाले इस हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मामला सिर्फ छह हत्याओं तक सीमित नहीं है। उसके घर से तीन शव बरामद हुए हैं। आखिर कौन है यह 24 वर्षीय हमलावर? उसके घर में मिले तीन शव किसके हैं और इस खौफनाक गोलीकांड के पीछे क्या वजह थी?

Poland Shooting Case: हमलावर के घर से मिले तीन शव
पोलैंड के क्राको शहर में दिल दहला देने वाली गोलीबारी की घटना के बाद अब और भी भयानक सच सामने आ रहा है। क्राको के मुख्य बाज़ार चौक पर अंधाधुंध फायरिंग कर 6 बेकसूरों की जान लेने वाले 24 वर्षीय बंदूकधारी की पहचान ओस्ट्रोविएक श्विएतोक्रज़िस्की, पोलैंड के मिशाल ओक्सिंस्की के रूप में हुई है। उसके घर से पुलिस को तीन और शव मिले हैं। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने पुष्टि की है कि क्राको से करीब 200 किलोमीटर दूर ओस्ट्रोविएक स्विएतोक्रज़िस्की में स्थित आरोपी के घर के भीतर से दो महिलाओं और एक पुरुष के शव बरामद हुए हैं, जो उसके करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। गृह मंत्री मार्किन किएरविंस्की के मुताबिक, शुरुआती जांच से साफ संकेत मिलते हैं कि हमलावर दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रेरित था। इस नृशंस घटना के बाद पूरे देश में सदमे का माहौल है और पोलैंड सरकार ने 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

पोलैंड गोलीबारी और आरोपी के घर से मिले शवों की मुख्य बातें
- हमलावर के घर मिला लाशों का जखीरा
- शवों की बरामदगी: क्राको से 200 किमी दूर स्थित आरोपी के घर से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिला है, जो उसके परिवार के सदस्य हो सकते हैं।
- ड्रोन और आतंकवाद-रोधी टीम: घर के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक या हथियार होने के अंदेशे के चलते ड्रोन से निगरानी की गई और आतंकवाद-रोधी दस्ते ने कार्रवाई की।
- दक्षिणपंथी लिंक: गृह मंत्री ने कहा कि हमलावर की मानसिकता दक्षिणपंथी विचारधारा और चरमपंथी गतिविधियों से जुड़ी प्रतीत होती है।

क्राको नरसंहार और विदेशी नागरिकों की स्थिति
- मृतकों और घायलों का दायरा: इस गोलीबारी में चार महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हुई, जिनमें एक ब्रिटिश नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, जर्मनी, पुर्तगाल, रूस और ब्रिटेन के नागरिक भी घायल हुए हैं।
- हथियार का इस्तेमाल: आरोपी ने लाइसेंस वाली AR-15 राइफल और सैन्य हथियारों का इस्तेमाल किया था।
- पुलिस की बहादुरी: पुलिस ने महज तीन मिनट के भीतर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया और एक बड़े नरसंहार को टाल दिया।

Poland National Mourning: 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रीय शोक
गृह मंत्री मार्किन किएरविंस्की ने कहा कि हमलावर के दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रभावित होने के संकेत मिले हैं। इसकी जांच होगी। राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने भी घटना पर दुख जताया है।














