
PM Modi Poland PM Meet: भारत-पोलैंड के बीच Startup Bridge, डिफेंस और टेक्नोलॉजी पर बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की मुलाकात में भारत-पोलैंड संबंधों को मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने डिफेंस, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, AI और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। भारत-पोलैंड स्टार्टअप ब्रिज बनाने और दोनों देशों के युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी हैकाथॉन आयोजित करने पर भी सहमति बनी। पीएम मोदी ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य सामने रखा। जानिए इस बैठक के बड़े फैसले।