कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के चलते अमेरिका में 5,400 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित, एयरपोर्ट्स पर फंस गए हजारों लोग

कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते अमेरिका में सभी फ्लाइट्स का संचालन रोक दिया गया है। इसके कारण हजारों लोग एयरपोर्ट्स पर फंस गए हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि वह खराबी दूर करने में जुटा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2023 12:47 PM IST / Updated: Jan 11 2023, 09:26 PM IST

वाशिंगटन। कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते बुधवार को अमेरिका में सभी फ्लाइट्स का संचालन रोक दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर ने बताया कि अमेरिका की घरेलू या अंतरराष्ट्रीय लगभग 5400 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं। अतिरिक्त 100 फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गईं। इसके चलते हजारों लोग एयरपोर्ट्स पर फंस गए हैं। 

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कहा कि उसने एयरलाइनों से सभी घरेलू फ्लाइट्स के उड़ान भरने को यूएस ईस्टर्न टाइम के अनुसार सुबह 9 बजे तक रोकने के लिए कहा है। उस कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई है जो पायलटों को खतरों, हवाई अड्डे की सुविधाओं और रिस्पॉन्स में बदलाव के प्रति सचेत करती है। खराबी आने के चलते कंप्यूटर सिस्टम अपडेट जानकारी प्रॉसेस नहीं कर पा रहा है। इस सिस्टम को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

Latest Videos

खराबी दूर करने की हो रही कोशिश
जो कंप्यूटर सिस्टम खराब हुआ है उसे Notice to Air Missions System कहा जाता है। एफएए ने कहा है कि फाइनल वैलिडेशन चेक्स और सिस्टम को फिर से लोड करने पर काम चल रहा है। इसके चलते पूरे अमेरिका में विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस संबंध में हम लगातार अपडेट जानकारी देते रहेंगे।

 

 

 

यह भी पढ़ें- PakistanEconomy: दाने-दाने को मोहताज हुए पाकिस्तानी, सड़क पर रोने लगे, रोटियों के लिए ट्रकों के पीछे भाग रहे

एफएए ने एक एडवाइजरी में कहा कि उसका नोटम (नोटिस टू एयर मिशन) सिस्टम फेल हो गया है। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने हवाई से वाशिंगटन तक पूरे अमेरिका में फ्लाइट्स में देरी की सूचना दी। लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा कि एफएए इस परेशानी को दूर करने के लिए काम कर रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करें।

यह भी पढ़ें- पेरू में मौजूदा और पूर्व राष्ट्रपति के बीच ठनी, राजनीति हिंसा में 18 से अधिक लोगों की मौत, पढ़िए 10 बड़ी वजहें

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma