अमेजन: कैसे फ्रांस-चिली के राष्ट्रपति से लेकर मैडोना-रोनाल्डो जैसे सेलेब दुनिया को कर रहे गुमराह

Published : Aug 23, 2019, 05:19 PM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 05:47 PM IST
अमेजन: कैसे फ्रांस-चिली के राष्ट्रपति से लेकर मैडोना-रोनाल्डो जैसे सेलेब दुनिया को कर रहे गुमराह

सार

धरती का सबसे बड़ा वर्षावन अमेजन पिछले 16 दिनों से आग की चपेट में है। यहां से 20% ऑक्सीजन उत्सर्जित होती है। इसे दुनिया का फेफड़ा भी कहा जाता है। लेकिन अमेजन की आग को लेकर मैडोना-रोनाल्डो जैसे सेलिब्रिटी अनजाने में गलत जानकारी फैला रहे हैं।

नई दिल्ली. धरती का सबसे बड़ा वर्षावन अमेजन पिछले 16 दिनों से आग की चपेट में है। यहां से 20% ऑक्सीजन उत्सर्जित होती है। इसे दुनिया का फेफड़ा भी कहा जाता है। लेकिन अमेजन की आग को लेकर मैडोना-रोनाल्डो जैसे सेलिब्रिटी अनजाने में गलत जानकारी फैला रहे हैं। यहां तक की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नाम भी इस लिस्ट में है। दरअसल, अमेजन आग की जो फोटो शेयर की हैं, वे या तो पुरानी हैं, या कहीं और कीं।  

मैक्रों ने ट्वीट किया, हमारे घर में आग लगी है। अमेजन, जो हमारे ग्रह का फेफड़ा है, जहां से 20% ऑक्सीजन उत्सर्जित होती है, जल रहा है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने जो फोटो शेयर की, वह अमेजन की नहीं है। यह फोटो फोटोग्राफर मैकइंटायर की है, जिनका निधन 2003 में हो गया था। यानी तस्वीर कम से कम 16 साल पुरानी है।

इसी तरह से चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने 6 साल पुरानी तस्वीर शेयर की। 


टाइटैनिक जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अमेजन की आग की दो तस्वीर शेयर की। पहली वही फोटो है जो फ्रांस के राष्ट्रपति ने शेयर की। वहीं, दूसरी तस्वीर पेरू की है। हालांकि, अभी पेरू में आग नहीं पहुंची है।


एक्टर और रेपर जेडन स्मिथ ने 1989 की फोटो शेयर कर गलत जानकारी फैलाई। इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

अर्जेंटीना की एक्ट्रेस और सिंगर मार्टीना ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह देखना कितना दुखद है। दरअसल, उन्होंने पांच साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की थी।

दुनिया के मशहूर टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने भी 30 साल पुरानी फोटो शेयर की। 

उनके अलावा पुर्तगाली फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, अमेजन से 20 ऑक्सीजन मिलती है। यह तीन हफ्तों से जल रहा है। लेकिन उन्होंने इसके साथ 6 साल पुरानी फोटो शेयर की। 

जिस तस्वीर को जोकोविच और स्मिथ ने शेयर किया उस तस्वीर को ही सिंगर मैडोना ने भी शेयर किया।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Russia Supports India UNSC Seat: UNGA में भारत का समर्थन, देखिए लावरोव ने क्या कहा?
Asian Games 2026 Day 8: तीरंदाजी में भारत ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अब मनु भाकर पर नजर