
US Most Amazing Facts: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिनी यात्रा पर अमेरिका में हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर समझौता हुआ है। वैसे, क्या आप जानते हैं कि 50 राज्यों से मिलकर बने संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे बड़ा स्टेट अलास्का को उसने किस देश से और कब खरीदा? सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये डील इतनी सस्ती थी कि सुनकर आपका दिमाग हिल जाएगा।
अमेरिका ने 1867 में अलास्का को रूस से सिर्फ 72 लाख डॉलर (अभी के हिसाब से 64 करोड़ रुपए) देकर खरीदा था। आज के हिसाब से देखें तो ये डील 1 रुपए प्रति एकड़ बैठती है। बता दें कि अलास्का क्षेत्रफल के लिहाज से अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल एरिया 17,23,337 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 15,18,800 वर्ग किलोमीटर लैंड एरिया और 2,36,507 वर्ग किलोमीटर में पानी है।
9 अप्रैल, 1867 को अमेरिकी सीनेट ने अलास्का की खरीद की संधि को मंज़ूरी दी थी। इसके बाद 28 मई, 1867 को तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने संधि पर हस्ताक्षर किए। 3 जनवरी, 1959 को अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य बनाया गया। बता दें कि अलास्का का कुल एरिया अमेरिका के तीन बड़े राज्यों टेक्सास, कैलिफोर्निया और मोंटाना के टोटल क्षेत्रफल से भी ज्यादा है।
भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी से 78 गुना बड़ा ग्रह
अलास्का बेचने का आइडिया सबसे पहले सोवियत यूनियन के तत्कालीन विदेश मंत्री अलेक्जेंडर मिखाइलोविच गोर्काकोव के दिमाग में आया था। इसके बादअमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने उनसे बातचीत की। बाद में गोर्काकोव ने रूस के जार अलेक्जेंडर-II के सामने ये प्रपोजल रखा और उन्हें इसके लिए मना लिया। रूस की जनता नहीं चाहती थी कि अलास्का को बेचा जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
बता दें कि अलास्का में सोने, हीरे और तेल के विशाल भंडार हैं। यही वजह है कि इसे अमेरिका का खजाना भी कहते हैं। रूस अपने इस हिस्से को बेचकर आज भी पछताता है। क्योंकि यहां भारी मात्रा में नैचुरल गैस और पेट्रोलियम पदार्थ हैं। सिर्फ अलास्का से ही अमेरिका को देश की खपत का 20 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल मिल जाता है। अलास्का में स्थित फिशिंग और टूरिज्म भी अमेरिका की इनकम का बड़ा जरिया हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं।
ये भी देखें :
Trump ने Modi को गिफ्ट किया 'Journey Together' फोटोबुक, लिखा-'Mr Prime Minister, You are Great!'
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।