रूस से जंग में अमेरिका देगा यूक्रेन का साथ, 275 मिलियन डॉलर का देगा सैन्य सहायता पैकेज

Published : May 24, 2024, 06:27 AM ISTUpdated : May 24, 2024, 07:48 AM IST
Israel Army

सार

रूस से टक्कर लेने के लिए अमेरिका अब यूक्रेन को सैन्य सहायता देने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका अब रूस से लड़ाई में यूक्रेन को 275 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता पैकेज देने की तैयारी कर रहा है। 

वर्ल्ड न्यूज। रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में यूक्रेन के सामने गोला-बारूद के लिए धन जुटाने का संकट भी आ रहा है। लेकिन यूएस अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका इस जंग में यूक्रेन को बैकअप सपोर्ट देने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका अब यूक्रेन को 275 मिलियन डॉलर का मिलिट्री एड पैकेज देने की तैयारी कर रहा है। इस पैकेज में वह यूक्रेन के लिए गोला बारूद के साथ जमीनी वाहन के साथ हवाई युद्ध सामग्री भी देने की तैयारी कर रहा है। 

शुक्रवार तक अमेरिका कर सकता है ये घोषणा  
रूस और यूक्रेन के बीच वॉर अभी भी जारी है। मॉस्को की सेना यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर खार्किव पर कई महीनों से लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन भी जवाबी हमले कर रहा है लेकिन सैन्य हमलों में उसकी आर्थिक स्थिति भी डावाडोल हो रही है। 10 मई को रूस ने खार्किव शहर के आसपास क्षेत्र पर रूस ने जमीनी हमला भी तेज कर दिया है। मॉस्को की सेना ने कई महीनों तक पूर्वोत्तर शहर खार्किव पर हमला किया है और 10 मई को आसपास के क्षेत्र के उत्तर में एक जमीनी हमला किया है। शुक्रवार को अमेरिका की ओर से यूक्रेन को हथियार सहायता के लिए निर्णय लिया जा सकता है।  

अलग-अलग मद में होगी सहायता 
अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, क्योंकि वे इस मामले पर पब्लिकली चर्चा करने के लिए अधिकृत नहीं थे। 95 अरब डॉलर के सहायता बिल के एक हिस्से के रूप में यूएस ने यूक्रेन को 60.8 अरब डॉलर की सहायता के लिए अधिकृत किया। इसमें 8 अरब डॉलर राष्ट्रपति ड्रॉडाउन अथॉरिटी मद भी शामिल हैं।

यूएस की ओर से दिए जाने वाले पैकेज में वॉर मैटीरियल्स शामिल हैं। इसमें जमीनी वाहन भी हैं जो युद्ध मैदान से अक्षम टैंक और अन्य भारी उपकरणों को फिर से प्राप्त करने लिए डिजाइन किए। ऐसे यदि ऐसा होता है तो अमेरिका को हमले और उपकरण हानि होते रहने की उम्मीद है।  

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?