MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Trump vs Iran: समुद्र में 'आर-पार' की तैयारी, अगले 72 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान!

Trump vs Iran: समुद्र में 'आर-पार' की तैयारी, अगले 72 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान!

Iran vs America: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब समुद्र में भी बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका जल्द ही कई देशों के साथ मिलकर एक नेवल कोएलिशन बनाने का ऐलान कर सकता है। आइए जानते हैं यह इतना अहम क्यों है... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 16 2026, 07:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

ट्रंप का प्लान क्या है?

नेवल कोएलिशन (Naval Coalition) का मकसद दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक हॉर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जहाजों को सुरक्षा देना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते में अगले 72 घंटे अहम हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह ईरान और अमेरिका के बीच समुद्री टकराव को और बढ़ा सकता है।

26
Image Credit : X

हॉर्मुज जलमार्ग इतना अहम क्यों है?

दुनिया के तेल व्यापार के लिए हॉर्मुज जलमार्ग बेहद अहम रास्ता है। अनुमान है कि दुनिया के करीब 20% कच्चे तेल की सप्लाई इसी समुद्री मार्ग से गुजरती है। लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बाद यहां जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। इसी वजह से कई देशों में ईंधन की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहा तो इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Related Articles

Related image1
Netanyahu Viral Video: मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का मजाकिया अंदाज वायरल, क्यों दिखाईं अपनी उंगलियां?
Related image2
क्या ईरान पर 'मजे' के लिए मिसाइल बरसा रहे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने छेड़ी एक नई बहस
36
Image Credit : Getty

ट्रंप ने कई देशों से मांगे युद्धपोत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कई देशों से अपील की है कि वे अपने युद्धपोत (Warships) इस इलाके में भेजें ताकि तेल और कंटेनर जहाज सुरक्षित तरीके से गुजर सकें। इस मिशन के लिए जिन देशों का नाम सामने आया है, उनमें चीन, फ्रांस, जापान, साउथ कोरिया और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी देश ने सार्वजनिक रूप से पक्का समर्थन नहीं दिया है।

46
Image Credit : ANI

अमेरिका का दावा- कई देशों से चल रही बातचीत

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री Chris Wright ने कहा कि कई देशों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है। उनका कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिला तो जल्द ही एक मल्टीनेशनल नेवल मिशन बनाया जा सकता है जो इस समुद्री रास्ते को दोबारा खोलने में मदद करेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer ने इस मुद्दे पर ट्रंप से बातचीत की। बताया जा रहा है कि उन्होंने वैश्विक शिपिंग को हो रही परेशानी पर चिंता जताई और जल्द समाधान खोजने की जरूरत पर जोर दिया। इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney से भी इस विषय पर चर्चा हुई है। चीन ने कहा है कि सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बाधित न हो। वहीं, साउथ कोरिया ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ स्थिति की समीक्षा कर रहा है। हालांकि, दोनों देशों ने अभी तक सीधे तौर पर युद्धपोत भेजने की घोषणा नहीं की है।

56
Image Credit : X

समुद्र में बढ़ रहा खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कई व्यापारिक जहाजों को चेतावनी दी है कि वे इस समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश न करें। पिछले हफ्ते इराकी समुद्री इलाके में दो तेल टैंकरों पर विस्फोटक से भरी नावों से हमला किया गया था। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत भी हो गई थी। यही वजह है कि अब कई शिपिंग कंपनियां इस रास्ते से जहाज भेजने से बच रही हैं।

66
Image Credit : X

भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। अगर हॉर्मुज जलमार्ग में तनाव बढ़ता है तो इसके कई असर हो सकते हैं। इससे पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं, एलपीजी और गैस की कीमत बढ़ सकती है और शिपिंग और व्यापार की लागत बढ़ सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
ईरान इजराइल वॉर
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान
इज़राइल (Israel)
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
अमेरिका
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Today Weather in Delhi: कहीं तेज हवा तो कहीं गरज-बारिश, दिल्ली-लखनऊ समेत 10 बड़े शहरों में मौसम का बड़ा अपडेट
Recommended image2
Netanyahu Viral Video: मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का मजाकिया अंदाज वायरल, क्यों दिखाईं अपनी उंगलियां?
Recommended image3
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने दिया पीएम मोदी की चिट्ठी का जवाब, जानें क्या लिखा?
Recommended image4
सांसदों के बर्ताव से नाराज हुए स्पीकर! ओम बिड़ला ने पार्टियों को लिखी सख्त चिट्ठी
Recommended image5
क्या ईरान पर 'मजे' के लिए मिसाइल बरसा रहे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने छेड़ी एक नई बहस
Related Stories
Recommended image1
Netanyahu Viral Video: मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का मजाकिया अंदाज वायरल, क्यों दिखाईं अपनी उंगलियां?
Recommended image2
क्या ईरान पर 'मजे' के लिए मिसाइल बरसा रहे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने छेड़ी एक नई बहस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved