
Pappu Yadav: 'माफिया कैंडिडेट हैं', NDA पर बरसे पप्पू यादव, MLC चुनाव पर बड़ा बयान
बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने NDA के उम्मीदवारों के कथित आपराधिक बैकग्राउंड को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बालू और शराब माफिया को टिकट देने का आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार की पार्टी से सवाल किया कि अगर किसी विधायक ने नौ हत्याओं की बात कही है, तो उसे पार्टी में क्यों रखा गया है। वहीं, दरभंगा में NH निर्माण के लिए 400 साल पुरानी मजार को हटाने के विवाद पर पप्पू यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने इस मामले में मंत्री से बातचीत होने की भी बात कही।