डोनाल्ड ट्रंप के बिजनेसमैन भाई का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published : Aug 16, 2020, 08:39 AM ISTUpdated : Aug 16, 2020, 08:49 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप के बिजनेसमैन भाई का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का निधन हो गया है। 71 साल के रॉबर्ट एक बिजनेसमैन थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का निधन हो गया है। 71 साल के रॉबर्ट एक बिजनेसमैन थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रॉबर्ट को क्या हुआ था। 

डोनाल्ड ट्रंप के साथ ऐसी घटना ऐसे समय पर हुई जब वो लगातार दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप का चुनाव कैम्पेन वाली टीम ने भारतीय-अमेरिकियों, सिखों, मुसलमानों और अन्य दक्षिण एशियाई समुदाय के मतदाताओं को लुभाने के लिए 4 नए संगठन बनाए हैं। 

इतने लोगों के मतदान करने का है अनुमान 

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में होने वाले चुनाव में लगभग 13 लाख भारतीय-अमेरिकियों के मतदान करने का अनुमान है। इनमें से करीब दो लाख लोग पेंसिल्वेनिया और 1,25,000 मिशिगन में रहते हैं। प्रचार टीम ने इंडियन वॉइसेस फॉर ट्रंप, हिंदू वॉइसेस फॉर ट्रंप, सिख्स फॉर ट्रंप और मुस्लिम वॉइसेस फॉर ट्रंप का गठन किया है। टीम का कहना है कि अमेरिका में इन समुदायों के सदस्य राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के समाजवादी एजेंडे के खिलाफ एकजुट करने का काम करेंगे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

How Sergio Gor revived Trump-Modi ties, restored momentum: Al Mason
Operation Amistad: India boosts aid to quake-hit Venezuela as toll rises