जानिए 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाता है पाकिस्तान ?

Published : Aug 15, 2020, 12:55 PM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 01:02 PM IST
जानिए 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाता है पाकिस्तान ?

सार

आज पूरा भारत देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी।  लेकिन इसी के साथ राष्ट्र दो देशों भारत और पाकिस्तान में बंट गया। 

नई दिल्ली. आज पूरा भारत देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी।  लेकिन इसी के साथ राष्ट्र दो देशों भारत और पाकिस्तान में बंट गया। लेकिन सवाल ये है कि जब दोनों देशों को आजादी एक साथ मिली थी, तो पाकिस्तान एक दिन पहले क्यों स्वतंत्रता दिवस मनाता है। आईए जानते हैं मुख्य वजह....

पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने लगा। जबकि भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। दरअसल, माना जाता है कि लॉर्ड माउंटवेटन ने 14 अगस्त 1947 को ही पाकिस्तान को उसकी शक्ति ट्रांसफर कर दी थी ताकि 15 अगस्त के दिन पाकिस्तान के आला अधिकारी स्वतंत्रता दिवस मनाकर दिल्ली कार्यक्रम में शामिल हो सकें। 

एक कारण ये भी
जबकि कुछ लोग समय को भी एक वजह मानते हैं। लोगों का तर्क है कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को 00:00 बजे मिली थी। पाकिस्तान का समय भारत के समय से 30 मिनट आगे है। इसलिए वहां के हिसाब से आजादी 14 अगस्त रात 11.30 बजे मिली। इसलिए पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

How Sergio Gor revived Trump-Modi ties, restored momentum: Al Mason
Operation Amistad: India boosts aid to quake-hit Venezuela as toll rises