अमेरिका में नस्लभेदी कमेंट से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल निक्की हेली भी नहीं बच पाईं, लेखिका एन कोल्टर की आपत्तिजनक बातें...

Published : Feb 19, 2023, 02:04 AM IST

Racist Comments on Nikki Haley: अमेरिका में लाख कोशिशों के बावजूद नस्लभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां हाईप्रोफाइल लोग भी नस्लभेदी टिप्पणियों से बच नहीं पा रहे हैं। ताजा शिकार पूर्व गवर्नर निक्की हेली हुई हैं।

PREV
15
प्रसिद्ध लेखिका ने की निक्की हेली पर नस्लभेदी कमेंट

अमेरिकी प्रेसिडेंटशिप के लिए रिपब्लिकन दावेदार पूर्व गवर्नर निक्की हेली पर एक लेखिका एन कोल्टर ने नस्लभेदी कमेंट किए हैं। पेशे से वकील एन कोल्टर ने निक्की हेली पर हमला बोलते हुए कहा कि तुम वापस अपने देश भारत क्यों नहीं चली जाती हो? इंडियन कल्चर पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कोल्टर ने कहा कि गायों की पूजा कौन करता है? भारत में सब भूखे मर रहे हैं। वहां चूहों के मंदिर हैं। निक्की को वहीं जाना चाहिए।

25
क्यों आक्रामक हुई हैं एन कोल्टर?

निक्की हेली ने बीते 15 फरवरी को रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारी की हैं। एन कोल्टर ने कहा कि निक्की हेली को 2% से ज्यादा वोट नहीं मिलेंगे। एन कोल्टर ने हेली के चरित्र को बेहूदा बताते हुए कहा कि हेली को सपोर्ट करने वाले लोग महिलाओं से नफरत करने वाले लोग हैं।
 

35
पहले भी कोल्टर कर चुकी हैं कमेंट

निक्की हेली और लेखिका एन कोल्टर के बीच तनाव काफी सालों से है। एन कोल्टर पहले भी निक्की हेली के खिलाफ कमेंट कर चुकी हैं। 2015 में चार्लस्टन में हुई शूटिंग के बाद जब हेली ने साउथ कैरोलिना के स्टेटहाउस पर लगे झंडों को झुकाने का सुझाव दिया तो एन कोल्टर ने उन्हें बिंबो यानी बेवकूफ कहा था। वहीं, 2016 में एन कोल्टर ने ट्रंप से निक्की हेली को वापस भारत भेज देने को कहा था। 

45
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रहीं

निक्की हेली, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रह चुकी हैं। निक्की हेली अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए सामने आए कैंडिडेट्स में सबसे युवा हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपनी दावेदारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप काफी उम्रदराज हैं जबकि निक्की हेली महज 51 साल की हैं। दक्षिण कैरोलिना के 51 वर्षीय पूर्व गवर्नर और भारतीय प्रवासियों के बच्चे ने एक वीडियो बयान में कहा, "मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ रही हूं।" 76 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी रिपब्लिकन कैंडिडेट के रूप में अपना दावा किया है। लेकिन निक्की हेली ने खुद को एक युवा, नए विकल्प के रूप में कास्ट करते हुए कहा कि अब यूथ को बागड़ोर देने का समय है।

55
भारतीय मूल की निक्की हेली सबसे कम उम्र की गवर्नर रह चुकी हैं...

हेली का जन्म दक्षिण कैरोलिना के बामबर्ग में 1972 में हुआ था। वह भारतीय एनआरआई पंजाबी सिख माता-पिता की संतान हैं। उनका असली नाम निम्रता निक्कसी रंधावा है। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा और उनकी मां राज कौर रंधावा पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले थे जो अमेरिका में जाकर बस गए। निक्कसी के पिता पूर्व में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे और उनकी मां ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। वह अमेरिकी स्टेट में सबसे कम उम्र की गवर्नर रह चुकी हैं। निक्की हेली को पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का करीबी माना जाता है। वह सबसे कम उम्र की युवा गवर्नर रह चुकी हैं।
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories