भगोड़ा मेहुल चोकसी अगर एंटीगुआ चला गया तो भारत लाना होगा मुश्किल, पीएम गेस्टन ने खोला राज क्यों नहीं भेज सकते

भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। मेहुल को वहां की पुलिस ने कस्टडी में लिया है।

Asianet News Hindi | Published : May 30, 2021 9:17 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:25 PM IST

सेंट जाॅन। एंटीगुआ के पीएम गेस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी को भारत को सुपुर्द करने की अपील की है। पीएम गेस्टन ब्राउन ने कहा कि डोमिनिका मेहुल चोकसी को सीधे भारत को सौंपे। डोमिनिका में भारत का एक प्राइवेट विमान भी खड़ा है ताकि उसको वहां से ले जाया जा सके।

एंटीगुआ आने पर उसको मिल जाएगा संवैधानिक अधिकार

Latest Videos

पीएम गेस्टन ब्राउन ने कहा कि अगर डोमिनिका भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस एंटीगुआ को सौंपता है तो उसको भारत भेजना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि उसको यहा वापस कानूनी सुरक्षा और यहां के नागरिकता की वजह से संवैधानिक अधिकार मिल जाएगा। 

डोमिनिका का कोर्ट तय करेगा कि उसे भारत भेजे या एंटीगुआ

भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। मेहुल को वहां की पुलिस ने कस्टडी में लिया है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि मेहुल चोकसी को कानूनी मदद के लिए लीगल टीम ने कोर्ट में याचिका दायर किया गया है। जबकि वहां की संसद ने भी इस मसले पर चर्चा की है। लेकिन तय किया कि हाईकोर्ट ही फैसला करेगा। अब हाईकोर्ट पर है कि वह मेहुल चोकसी को वापस एंटीगुआ को सौंपता है या भारत को दिया जाएगा। 

क्यूबा भागने की था फिराक में 

एंटीगुआ से लापता भारत का भगोड़ा क्यूबा भागने की फिराक में था। वह बोट से एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा था। वहां से क्यूबा भागने की फिराक में था कि वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एंटीगुआ से लापता चोकसी के गायब होने के बाद कई देशों की पुलिस सक्रिय हो गई थी। एंटीगुआ ने इंटरपोल को भी सूचित कर दिया। इंटरपोल ने इस भगोड़े के लिए यलो नोटिस जारी कर दी थी। 

डिनर के बहाने भागा गया था मेहुल

भगोड़ा मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी गायब हो गया था। मेहुल रविवार शाम करीब 5 बजे जॉली हार्बर कम्युनिटी के पास कार में देखा गया था। वो द्वीप के दक्षिणी इलाके में स्थित एक चर्चित रेस्तरां में डिनर करने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मेहुल के परिवार के एक सदस्य ने उसके गायब होने की खबर दी। मेहुल डिनर करने गया था। बाद में उसकी कार मिली, लेकिन वो वहां नहीं था।

भारत से भागने के बाद एंटीगुआ में बस गया मेहुल

मेहुल चोकसी पर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मेहुल ने 2013 में शेयर बाजार में हेराफेरी करके यह फ्रॉड किया था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है, लेकिन इस बीच वो एंटीगुआ भाग निकला। जांच एजेंसियों ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी अब तक 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। मेहुल ने एंटीगुआ और बारबुडा में काफी बड़ा निवेश कर रखा है। उसने वहां की नागरिकता ले ली है। उसे नवंबर, 2017 में कैरेबियाई राष्ट्र द्वारा निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता दी थी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri