डोमिनिका में राहत के लिए गिड़गिडा रहा मेहुल चोकसी, दिल दहला देने वाली तस्वीरें आईं जेल में कैद भगोड़े की

Published : May 30, 2021, 07:43 AM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:25 PM IST
डोमिनिका में राहत के लिए गिड़गिडा रहा मेहुल चोकसी, दिल दहला देने वाली तस्वीरें आईं जेल में कैद भगोड़े की

सार

भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। मेहुल को वहां की पुलिस ने कस्टडी में लिया है। डोमिनिका पुलिस मामले का इस्वेस्टिगेशन कर रही है। 

रोसियू। हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की जेल से तस्वीरें सामने आई हैं। ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है। चोकसी ने डोनिनिका में पकड़े जाने के दौरान यह आरोप लगाया था कि उसे एंटीगुआ से किडनैप किया गया था। हालांकि, किडनैप करने वाले कौन थे या मेहुल कोई झूठी कहानी बता रहा यह अभी साफ नहीं हो सका है। 

मेहुल के वकील ने राहत याचिका दायर की

भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। मेहुल को वहां की पुलिस ने कस्टडी में लिया है। डोमिनिका पुलिस मामले का इस्वेस्टिगेशन कर रही है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि मेहुल चोकसी को कानूनी मदद के लिए लीगल टीम ने कोर्ट में याचिका दायर किया गया है। जबकि वहां की संसद ने भी इस मसले पर चर्चा की है। लेकिन तय किया कि हाईकोर्ट ही फैसला करेगा। 

डोमिनिका सरकार ने मांगी है मेहुल की जानकारी

डोमिनिका सरकार ने मेहुल की जानकारी एंटीगुआ सरकार से मांगी है। वह उसकी नागरिकता व अन्य जानकारियों को साझा करने को कहा है। एंटीगुआ ने उसको भारत के हवाले करने की बात कही थी लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। 

कुछ लोगों ने अगवा किया था चोकसी को

मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ के जौली हारबर से कुछ लोग जबरिया उठा ले गए थे। फिर उसे लेकर डोमिनिका गए। वह जबरिया वहां लाया गया। 

शरीर पर चोट के निशान

चोकसी की डोमिनिका जेल से फोटोज सामने आई है। मेहुल के शरीर पर चोट के निशान हैं। हाथ पर चोट लगने से कई जगह काला निशान पड़ गया है। जबकि आंख चोट लगने से लाल पड़ गई हैं। तस्वीर में वह डरा-सहमा दिख रहा है। 

क्यूबा भागने की था फिराक में 

एंटीगुआ से लापता भारत का भगोड़ा क्यूबा भागने की फिराक में था। वह बोट से एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा था। वहां से क्यूबा भागने की फिराक में था कि वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

इंटरपोल ने जारी किया था यलो नोटिस

एंटीगुआ से लापता चोकसी के गायब होने के बाद कई देशों की पुलिस सक्रिय हो गई। एंटीगुआ ने इंटरपोल को भी सूचित कर दिया। इंटरपोल ने इस भगोड़े के लिए यलो नोटिस जारी कर दी थी। 

डिनर के बहाने भागा गया था मेहुल

भगोड़ा मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी गायब हो गया था। मेहुल रविवार शाम करीब 5 बजे जॉली हार्बर कम्युनिटी के पास कार में देखा गया था। वो द्वीप के दक्षिणी इलाके में स्थित एक चर्चित रेस्तरां में डिनर करने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मेहुल के परिवार के एक सदस्य ने उसके गायब होने की खबर दी। मेहुल डिनर करने गया था। बाद में उसकी कार मिली, लेकिन वो वहां नहीं था।

भारत से भागने के बाद एंटीगुआ में बस गया मेहुल

मेहुल चोकसी पर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मेहुल ने 2013 में शेयर बाजार में हेराफेरी करके यह फ्रॉड किया था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है, लेकिन इस बीच वो एंटीगुआ भाग निकला। जांच एजेंसियों ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी अब तक 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। मेहुल ने एंटीगुआ और बारबुडा में काफी बड़ा निवेश कर रखा है। उसने वहां की नागरिकता ले ली है। उसे नवंबर, 2017 में कैरेबियाई राष्ट्र द्वारा निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता दी थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Medical Emergency: पाकिस्तान में मेडिकल इमरजेंसी! दवाओं के लिए तरस रहे लोग
Top 10 Morning News: पंजाब ब्लास्ट से हंटावायरस अलर्ट तक, देश और दुनिया के 10 ताज़ा अपडेट