अमेरीकी संसद में चीन को रोकने के लिए बिल, रक्षा सचिव बोले: चीन के पास कोई सहयोगी नहीं

संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि चीन वर्तमान में अमेरिका के लिए चुनौती तो है ही वह आगे भी हमारे लिए चुनौती बना रहेगा। लेकिन इन सबके बावजूद उसके पास पूरी दुनिया में कोई सहयोगी नहीं है। 

Asianet News Hindi | Published : May 28, 2021 9:24 AM IST

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि चीन वर्तमान में अमेरिका के लिए चुनौती तो है ही वह आगे भी हमारे लिए चुनौती बना रहेगा। लेकिन इन सबके बावजूद उसके पास पूरी दुनिया में कोई सहयोगी नहीं है। जबकि अमेरिका के पास दुनियाभर में सहयोग करने वाले हैं। इन सहयोगियों के साथ हम और भी दक्ष और क्षमतावान बने हुए हैं।
रक्षा सचिव गुरुवार को अमेरिकी सांसदों को संबोधित कर रहे थे। वह रक्षा विभाग के लिए वित्त वर्ष 2022 के बजट के दौरान डिफेन्स की उपसमिति के सदस्यों को रणनीति साझा कर रहे थे।

चीन टास्क फोर्स कर रही है काम

उन्होंने कहा, बिडेन प्रशासन ने चीन टास्क फोर्स की स्थापना की है जो अपना काम पूरा करने वाली है। यह समिति उन्हें तालमेल बनाने, दोहराव को खत्म करने और चीन की चुनौती पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।

चीन का कोई सहयोगी नहीं

ऑस्टिन ने सांसदों के सवालों के जवाब में कहा कि चीन का कोई सहयोगी नहीं है। दुनिया भर में हमारे कई सहयोगी हैं। और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में निश्चित रूप से हमारे कुछ मजबूत सहयोगी और साझेदार हैं। और इससे हमें अधिक क्षमता मिलती है। हमने हाल ही में उन गठबंधनों को मजबूत करने की कोशिश करना शुरू कर दिया है।

सहयोगी राष्ट्रों के साथ सम्बंध कर रहे मजबूत

ऑस्टिन ने कहा कि मैंने अपनी पहली विदेश यात्रा, सचिव ब्लिंकन के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में की थी। अभी हाल ही में भारत की यात्रा की है। हमारी यात्रा काफी सफल रही है।

चीन साइबर स्पेस में भी चुनौती देना चाहता

उन्होंने कहा कि चीन साइबर स्पेस में प्रगति करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन अमेरिका प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनाए रखा है।

समुद्री युद्ध अभ्यास में भाग लेने से रोकने के लिए बिल

कांग्रेसी स्कॉट फ्रैंकलिन ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री युद्ध अभ्यास में भाग लेने से रोकने के लिए एक बिल पेश किया है। सांसद ने कहा कि जब तक चीन उइगर मुसलमानों के खिलाफ अपने नरसंहार कार्यों को नहीं रोकता तबतक उसको रोका जाए। कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना द्वारा उइगर मुसलमानों का निरंतर उत्पीड़न आधुनिक इतिहास में सबसे घृणित मानवाधिकारों के हनन में से एक है।

अमेरिका को आगे आना चाहिए

सांसद ने कहा कि मानव गरिमा के लिए अमेरिका को एक विश्व नेता के रूप में खड़े होना चाहिए और चीन पर उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न के खिलाफ दबाव बनाने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करना चाहिए। मेरा बिल चीन को उइगरों के खिलाफ चीन के कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराएगा।

Share this article
click me!