MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Matthew Vandyke Case: क्या भारत में चल रहा था इंटरनेशनल मर्सेनरी ट्रेनिंग नेटवर्क? NIA जांच में बड़ा खुलासा

Matthew Vandyke Case: क्या भारत में चल रहा था इंटरनेशनल मर्सेनरी ट्रेनिंग नेटवर्क? NIA जांच में बड़ा खुलासा

Global Mercenary Network Exposed in India: क्या भारत में पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक सिर्फ फिल्ममेकर था या किसी बड़े इंटरनेशनल मर्सेनरी नेटवर्क का हिस्सा? म्यांमार कनेक्शन, ड्रोन ट्रेनिंग और NIA जांच-क्या ये किसी गहरी साजिश का संकेत है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Mar 19 2026, 08:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Global Mercenary Network: भारत में एक अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। मैथ्यू वैनडाइक नाम का यह शख्स खुद को कभी सुरक्षा विश्लेषक, कभी डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और कभी युद्ध संवाददाता बताता रहा। लेकिन जांच में जो सामने आ रहा है, वह इससे कहीं ज्यादा गंभीर और रहस्यमय है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक, वैनडाइक उन विदेशियों में शामिल है जिन्हें भारत के खिलाफ एक कथित साजिश के सिलसिले में पकड़ा गया। शुरुआती जांच में ही यह सामने आया कि वह भारत के रास्ते अवैध तरीके से म्यांमार पहुंचा था, जहां वह हथियारबंद समूहों को ट्रेनिंग देने की कोशिश कर रहा था।

26
Image Credit : X

क्या म्यांमार में अवैध प्रवेश सिर्फ एक बहाना था या कोई बड़ा मिशन?

जांच एजेंसियों को शक है कि म्यांमार जाना सिर्फ एक कवर हो सकता है। असली मकसद कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है। उसके मोबाइल और सोशल मीडिया डेटा से पता चला है कि वह पहले भी कई युद्ध क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि वैनडाइक का मकसद म्यांमार और आसपास के इलाकों में सक्रिय सशस्त्र समूहों को ट्रेनिंग देना था। यह ट्रेनिंग साधारण नहीं थी-इसमें गुरिल्ला वॉरफेयर, ड्रोन ऑपरेशन और आधुनिक लड़ाई की तकनीक शामिल थीं। बताया जा रहा है कि वह गुरिल्ला युद्ध, ड्रोन ऑपरेशन और आधुनिक लड़ाई की तकनीक सिखाने में माहिर है।    

Related Articles

Related image1
Ras Laffan Attack: गल्फ एनर्जी पर ईरान का 'आंख के बदले आंख' वाला तगड़ा हमला-इससे कैसे छिड़ गया न्यू एनर्जी वॉर?
Related image2
America Iran War Prediction: कब रुकेगी अमेरिका-ईरान की जंग या होगा तीसरी विश्व युद्ध? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
36
Image Credit : X

क्या भारत बन रहा था Mercenary Training Hub?

सूत्रों के मुताबिक, वैनडाइक का संबंध “भाड़े के सैनिकों के प्रशिक्षण का केंद्र” (Mercenary Training Hub) के एक इंटरनेशनल नेटवर्क से हो सकता है। उसने सन्स ऑफ़ लिबर्टी इंटरनेशनल (Sons of Liberty International (SOLI)) नाम की संस्था भी बनाई थी, जो दुनिया भर के सशस्त्र समूहों को ट्रेनिंग देती है। अगर यह सच है, तो यह भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। खासकर पूर्वोत्तर भारत, जहां पहले से ही कई संवेदनशील इलाके हैं।

Deadly Deep State/CIA Network Exposed! 

> NIA arrested 7 foreigners (6 Ukrainians, 1 American) from Delhi, Lucknow, Kolkata

> They came on visas, entered Mizoram, crossed into Myanmar, contacted insurgent groups

> Linked to weapons, drone training, smuggling via India

> One… pic.twitter.com/CEGisWI5uN

— Treeni (@treeni) March 17, 2026

46
Image Credit : X

क्या Drone Warfare Training से जुड़ा है पूरा मामला?

जांच में यह भी सामने आया है कि वैनडाइक ड्रोन के इस्तेमाल और हाई-टेक वॉरफेयर तकनीकों की ट्रेनिंग देता था। आज के समय में ड्रोन युद्ध का एक बड़ा हथियार बन चुके हैं। अगर ऐसी ट्रेनिंग गलत हाथों में पहुंचती है, तो इसका इस्तेमाल गंभीर हमलों में किया जा सकता है। यही वजह है कि एजेंसियां इस एंगल को बहुत गंभीरता से देख रही हैं।

56
Image Credit : X

क्या यह मामला Global Espionage या Geopolitical Game से जुड़ा है?

इस केस में कई थ्योरी सामने आ रही हैं। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि यह किसी बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। वहीं कुछ इसे रूस-यूक्रेन युद्ध और उससे जुड़े भू-राजनीतिक तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। मैथ्यू वैनडाइक की गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं लगती। यह एक बड़े नेटवर्क, संभावित साजिश और आधुनिक युद्ध के नए खतरों की ओर इशारा करती है।

66
Image Credit : X

क्या यह सिर्फ एक गिरफ्तारी है या बड़ा सुरक्षा अलर्ट?

मैथ्यू वैनडाइक की गिरफ्तारी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या भारत को एक ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था? क्या देश के अंदर या आसपास कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?फिलहाल जांच जारी है, लेकिन इतना साफ है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। आने वाले दिनों में इस केस से और बड़े खुलासे हो सकते हैं-जो भारत की सुरक्षा रणनीति को बदलकर रख सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
राष्ट्रीय समाचार
अमेरिका
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP News: यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत, योगी सरकार के 9 साल में अपराध घटे और महिला सुरक्षा बढ़ी
Recommended image2
Viral Video: UP की महिला ने BJP दफ़्तर में घुसकर नेता को जड़ा थप्पड़, वजह सुन सन्न रह गए लोग!
Recommended image3
CM मोहन यादव ने शुरू किया जल गंगा संवर्धन अभियान 2026, 55 जिलों में जल संरक्षण और चेकडैम कार्य
Recommended image4
MP News: हरदा किसान सम्मेलन 2026 में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, सिंचाई, रोजगार और कृषि विकास पर जोर
Recommended image5
US Intelligence Report में बड़ा खुलासा: भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का फिर बढ़ा खतरा-सच क्या है?
Related Stories
Recommended image1
Ras Laffan Attack: गल्फ एनर्जी पर ईरान का 'आंख के बदले आंख' वाला तगड़ा हमला-इससे कैसे छिड़ गया न्यू एनर्जी वॉर?
Recommended image2
America Iran War Prediction: कब रुकेगी अमेरिका-ईरान की जंग या होगा तीसरी विश्व युद्ध? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved