पोलैंड सीमा से एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट, खारकीव से आए छात्र ने कहा- बॉर्डर पार करने पर आई जान में जान

एशियानेट के संवाददाता ने यूक्रेन पोलैंड सीमा पर यूक्रेन से आए छात्रों से बात की। एक छात्र ने कहा कि मैं खारकीव में फंसा था। वहां लड़ाई के चलते स्थिति काफी खौफनाक थी।

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2022 4:25 PM IST / Updated: Mar 06 2022, 09:58 PM IST

पोलैंड। यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले (Russia Ukraine War) के चलते यूक्रेन में भारत के 20 हजार से अधिक छात्र फंस गए थे। भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चलाकर छात्रों को स्वदेश ला रही है। युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे छात्रों को जान बचाकर यूक्रेन की सीमा तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

एशियानेट के संवाददाता ने यूक्रेन पोलैंड सीमा पर यूक्रेन से आए छात्रों से बात की। एक छात्र ने कहा कि मैं खारकीव में फंसा था। वहां लड़ाई के चलते स्थिति काफी खौफनाक थी। धमाकों की आवाज से हर वक्त डर लगता था। हमलोग बंकर में छिपे थे। भारत जाने के लिए सीमा तक पहुंचने के लिए कहा गया था। सबसे बड़ी चुनौती थी कि बमबारी के बीच सीमा तक कैसे पहुंचेंगे। हमलोगों ने एक दिन में करीब 25 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। 

Latest Videos

सीमा पार करने के बाद जान में जान आई
छात्र ने कहा कि इसके बाद हमें बस से ल्वीव शहर तक लाया गया। सफर में 30-31 घंटे का समय लगा। इस दौरान जान खतरे में थी। हमलोगों को डर लग रहा था कि कहीं कोई हमला न हो जाए। यह सफर काफी डरावना और थका देने वाला था। यूक्रेन की सीमा पार करने के बाद जान में जान आई। हमलोग यहां पढ़ने के लिए आए थे। कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-  'हम 800 लोग थे, ना पीने को पानी था और ना रोटी'... पोलैंड से एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट

अब तक लौटे 15920
बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 76 उड़ानें 15920 से अधिक भारतीयों को भारत वापस ला चुकी हैं। इन 76 उड़ानों में से 13 उड़ानें पिछले 24 घंटों में उतरीं हैं। रविवार को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानें 2135 भारतीयों को लेकर आएंगी। सोमवार को 8 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है। इसमें से बुडापेस्ट से 5 उड़ानें, सुसेवा से दो उड़ानें और बुखारेस्ट से एक उड़ान शामिल हैं। इन आठ उड़ानों से 1500 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे बच्चों से Asianet ने की बात, बमबारी के बीच कैसे जिंदा बचे... देखें Video

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh