MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Capitol Hill Protest Video: ईरान वार के विरोध में चिल्लाया पूर्व US मरीन, पुलिस ने घसीटा, हाथ टूटा

Capitol Hill Protest Video: ईरान वार के विरोध में चिल्लाया पूर्व US मरीन, पुलिस ने घसीटा, हाथ टूटा

World News: US कैपिटल हिल की सुनवाई में ईरान युद्ध के विरोध में पूर्व US मरीन ब्रायन मैकगिनिस ने नारे लगाए। कैपिटल पुलिस ने ज़बरदस्ती घसीटकर बाहर निकाला, हाथ मारने की आवाज़ वीडियो में कैद। क्या यह अमेरिका में बढ़ते ईरान युद्ध विरोध का संकेत है?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 06 2026, 08:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

US Capitol Hill Hearing Chaos: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटल हिल में उस समय अचानक हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति ने ईरान युद्ध विरोध करते हुए सीनेट की सुनवाई को बीच में ही बाधित कर दिया। यह घटना 4 मार्च को यूएस सीनेट सशस्त्र सेवा समिति की सुनवाई के दौरान हुई। विरोध करने वाला व्यक्ति ब्रायन मैकगिनिस था, जो खुद को पूर्व अमेरिकी मरीन बताता है। जैसे ही उसने ईरान से जुड़े संभावित युद्ध के खिलाफ जोर-जोर से नारे लगाए।

27
Image Credit : X

कौन हैं Brian McGinnis और क्यों कर रहे थे विरोध?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रायन मैकगिनिस खुद को पूर्व अमेरिकी मरीन बताते हैं। उन्होंने सुनवाई के दौरान जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि ईरान से जुड़े युद्ध के पीछे इजरायल की भूमिका है और अमेरिका को यह युद्ध नहीं लाना चाहिए। उनके अचानक विरोध से सीनेट की सुनवाई में मौजूद अधिकारी और सुरक्षा कर्मी चौंक गए।

El exsargento de la marina estadounidense, Brian McGuinness, protestó en el Congreso contra el ataque de Estados Unidos e Israel a Irán: "Nadie quiere luchar una guerra por Israel" pic.twitter.com/l5tvhfZ3Vb

— 🌻👑💛إليان💛👑🌻 (@kibou1807) March 6, 2026

Related Articles

Related image1
Iran Israel War 2026: ईरान के बाद ट्रंप के अगले निशाने पर कौन? क्या क्यूबा बनेगा अगला टारगेट?
Related image2
Russian Oil Cargo Crisis: अमेरिका की 30 दिन की छूट से भारत करेगा बड़ी ऑयल डील? एनर्जी मार्केट अलर्ट!
37
Image Credit : X

क्या है पूरा मामला? Capitol Hill Hearing में अचानक क्यों भड़का विरोध?

रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय अमेरिकी सीनेट सशस्त्र सेवा समिति (US Senate Armed Services Committee) की एक अहम सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक ब्रायन मैकगिनिस खड़े हो गए और जोर-जोर से युद्ध के खिलाफ बोलने लगे। उन्होंने चिल्लाकर कहा कि यह युद्ध इजरायल की वजह से हो रहा है और अमेरिका को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। उनके इस बयान से सुनवाई कक्ष में अचानक तनाव का माहौल बन गया। कुछ ही सेकंड में सुरक्षा अधिकारी उनकी ओर बढ़े और उन्हें शांत कराने की कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने नारे लगाना बंद नहीं किया, तो अधिकारियों ने उन्हें जबरदस्ती बाहर ले जाने का फैसला किया।

A US Marine veteran's arm was broken as he was removed from a senate hearing for protesting against the war on Iran.

The marine, identified as Brian McGinnis, shouted during a subcommittee meeting that "nobody wants to fight for Israel".

US Senator Tim Sheehy said he had helped… pic.twitter.com/9VKwMTltTj

— Channel 4 News (@Channel4News) March 5, 2026

47
Image Credit : X

क्या हुआ जब Capitol Police ने प्रदर्शनकारी को बाहर निकालना चाहा?

जैसे ही US कैपिटल पुलिस ऑफिसर्स उन्हें बाहर ले जाने लगे, दरवाजे के पास हल्की हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो फुटेज में दिखाई देता है कि अधिकारी उन्हें पकड़कर बाहर की ओर ले जा रहे हैं, जबकि मैकगिनिस खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान स्थिति अचानक ज्यादा गंभीर हो गई।

EXCLUSIVE VIDEO:

US Marine Corps veteran Brian McGinnis who “protested” the Senate Armed Services Committee hearing today and was physically dragged out by Capitol Police and GOP Senator Tim Sheehy @TimSheehyMT is a Palestinian, according to a video I uncovered of him, in which… https://t.co/NjaUNBdLfSpic.twitter.com/Ut5mbqfWR4

— Laura Loomer (@LauraLoomer) March 5, 2026

57
Image Credit : X

कैसे टूटा Brian McGinnis का हाथ? वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो के मुताबिक, जब अधिकारियों ने उन्हें कमरे से बाहर खींचने की कोशिश की, तब मैकगिनिस का बायां हाथ दरवाजे और उसके फ्रेम के बीच फंस गया। तभी एक तेज “क्रैक” जैसी आवाज सुनाई दी। माना जा रहा है कि उसी समय उनका हाथ टूट गया। इसके बावजूद अधिकारियों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

67
Image Credit : X

Brian McGinnis कौन हैं और क्यों कर रहे थे Iran War Protest?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Brian McGinnis खुद को पूर्व अमेरिकी मरीन (Ex-US Marine) बताते हैं। इतना ही नहीं, वे नॉर्थ कैरोलिना से ग्रीन पार्टी कैंडिडेट के रूप में US सीनेट चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं। बताया जाता है कि वे लंबे समय से एंटी-वॉर एक्टिविज्म से जुड़े रहे हैं और अमेरिकी विदेश नीति के आलोचक भी रहे हैं।

77
Image Credit : X

क्या Iran War को लेकर अमेरिका के अंदर बढ़ रहा है विरोध?

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान-इजरायल तनाव और मध्य पूर्व संघर्ष को लेकर अमेरिका के अंदर भी बहस तेज हो रही है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर क्षेत्र में बड़ा युद्ध होता है, तो इसका असर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय राजनीति ही नहीं बल्कि अमेरिकी घरेलू राजनीति पर भी पड़ सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
अमेरिका
इज़राइल (Israel)
ईरान इजराइल वॉर
ईरान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Big Breaking: ईरान ने इजराइल के शहरों पर क्लस्टर मिसाइलों से किया जबरदस्त हमला
Recommended image2
Russian Oil Cargo Crisis: अमेरिका की 30 दिन की छूट से भारत करेगा बड़ी ऑयल डील? एनर्जी मार्केट अलर्ट!
Recommended image3
चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट?
Recommended image4
Iran Israel War 2026: ईरान के बाद ट्रंप के अगले निशाने पर कौन? क्या क्यूबा बनेगा अगला टारगेट?
Recommended image5
Delhi Mausam Today: दिल्ली में आज 34°C तक पहुंच सकती है गर्मी! जानिए कैसे रहेगा दिनभर का मौसम
Related Stories
Recommended image1
Iran Israel War 2026: ईरान के बाद ट्रंप के अगले निशाने पर कौन? क्या क्यूबा बनेगा अगला टारगेट?
Recommended image2
Russian Oil Cargo Crisis: अमेरिका की 30 दिन की छूट से भारत करेगा बड़ी ऑयल डील? एनर्जी मार्केट अलर्ट!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved