इमरान खान की हत्या के लिए 20 हजार में हमलावर ने खरीदा था पिस्टल, पुलिस ने दो और संदिग्धों को किया गिरफ्तार

इमरान खान (Imran Khan) की हत्या के लिए हमलावर नवीद मोहम्मद बशीर ने 20 हजार पाकिस्तानी रुपए में पिस्टल और गोलियां खरीदी थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2022 12:44 PM IST

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को जान से मारने के लिए हमलावर नवीद मोहम्मद बशीर ने 20 हजार पाकिस्तानी रुपए में पिस्टल और गोलियां खरीदी थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन दोनों पर नवीद को पिस्टल और गोलियां बेचने का शक है। 

इमरान खान पर गुरुवार शाम को पंजाब प्रांत के वजीराबाद में हमला हुआ था। वह पाकिस्तान की केंद्र सरकार के खिलाफ लॉन्ग मार्च निकाल रहे थे। इमरान कंटेनर पर सवार थे तभी गोलीबारी। उनके पैर में गोली लग गई थी। बशीर ने बाद में बयान दिया था कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे, इसलिए उसने उन्हें जान से मारने का फैसला किया था।   

Latest Videos

वजीराबाद से दो संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने कहा कि दो अन्य संदिग्धों वकास और साजिद बट ने बशीर को एक पिस्तौल और गोलियां 20,000 पाकिस्तानी रुपए में बेचीं थी। पिस्तौल पर कोई नंबर नहीं था। यह अवैध हथियार है। दोनों को वजीराबाद से गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बशीर ने इमरान खान पर नजदीक से फायरिंग की थी। 

धार्मिक उग्रवाद के चलते इमरान पर हुआ हमला
पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीएमएल (एन) नेता राणा सनाउल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि इमरान खान पर हमला देश में धार्मिक चरमपंथ के चलते हुआ है। उनकी पार्टी इमरान खान को  राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानती है, दुश्मन नहीं। हमलावर के दूसरे वीडियो से पता चलता है कि वह चरमपंथ से प्रभावित था। संदिग्ध का बयान बहुत ही चिंताजनक और खतरनाक है। सनाउल्लाह ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि इमरान ने बिना किसी जांच या सबूत के अपनी हत्या के प्रयास के लिए लोगों को दोषी ठहराया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में केस दर्ज करने में देर क्यों हुई? घटनास्थल से हिरासत में लिए गए संदिग्ध के बयान को लीक क्यों किया गया?

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता