Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमला करने मंडरा रहे 300 फाइटर प्लेन, मॉल तक को नहीं छोड़ा

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 22 मार्च को 27वां दिन है। इस बीच रूसी लड़ाकू विमान लगातार यूक्रेन पर मंडरा रहे हैं। इधर, सूमी के एक केमिकल प्लांट में  हमले के बाद अमोनिया गैस लीक होने से प्लांट के 5 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया है। वहीं कीव के शॉपिंग मॉल पर हुए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई।

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2022 4:59 AM IST / Updated: Mar 22 2022, 10:32 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.  रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 22 मार्च को 27वां दिन है। इस बीच रूसी लड़ाकू विमान लगातार यूक्रेन पर मंडरा रहे हैं। इधर, सूमी के एक केमिकल प्लांट में  हमले के बाद अमोनिया गैस लीक होने से प्लांट के 5 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया है। वहीं कीव के शॉपिंग मॉल पर हुए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। पढ़िए अपडेट...

Attack on shopping center in Kyiv: विरोधियों पर गोलीबारी
कीव में एक शॉपिंग सेंटर में हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई।स्काई न्यूज के संवाददाता एलेक्स क्रॉफर्ड ने विस्फोट स्थल से सूचना दी। रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्र खेरसॉन के निवासियों को विरोध करते हुए गोलियों और धुएं के हथगोले का सामना करना पड़ा। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ब्रिटेन की तारीफ करने के बाद कुछ पश्चिमी देशों पर कटाक्ष करते नजर आए। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें-युद्ध के बीच जेलेंस्की की इस टी-शर्ट और पुतिन की महंगी जैकेट के खूब चर्चे, मनोरंजन की भी कमी नही

300 विमानों ने भरी उड़ान
पिछले 24 घंटे में रूस के 300 विमानों ने यूक्रेन के ऊपर उड़ान भरी। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने 21 मार्च को कहा कि रूस के सैन्य विमानों की फ्रीक्वेंसी में वृद्धि हुई है, लेकिन वो अभी भी यूक्रेन पर हवाई वर्चस्व हासिल नहीं कर पाया है। यूक्रेनी सैन्य विमानों की उड़ानें भी बढ़ी हैं। हालांकि संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

पुतिन का समर्थन करने वाले शतरंज के ग्रैंडमास्टर सर्गेई कारजाकिन(Chess grandmaster Sergey Karjakin) को यूक्रेन में युद्ध के सार्वजनिक समर्थन के कारण छह महीने के लिए टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा से निलंबित कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने यह घोषणा की। कहा गया कि यूक्रेन में चल रहे सैन्य संघर्ष  पर 32 वर्षीय खिलाड़ी की टिप्पणियों के कारण "सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर उत्तेजनाओं में वृद्धि हुई है।

रूस जापान के साथ शांति संधि वार्ता( peace treaty talks) से हट गया है और यूक्रेन पर टोक्यो द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण विवादित कुरील द्वीपों से संबंधित संयुक्त आर्थिक परियोजनाओं को रोक दिया गया है। हालांकि रूस और जापान ने अभी भी औपचारिक रूप से द्वितीय विश्व युद्ध से शुरू हुई दुश्मनी को समाप्त नहीं किया है।

युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए ब्रिटेन से 11वीं उड़ान सोमवार को रवाना हुई थी। इसमें दर्द निवारक दवाओं सहित 100,000 से अधिक अन्य दवाएं थीं। ब्रिटेन सरकार ने कहा कि मानवीय प्रतिक्रिया के रूप में अब 3.7 मिलियन चिकित्सा आइटम यूक्रेन को दान कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-रूसी इकोनॉमी को बर्बाद करना चाहते हैं NATO और EU, देखें किस तरह से बनाया है प्लान

Russia Ukraine War: युद्ध को 27 दिन हुए
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 22 मार्च को 27वां दिन है। इन 27 दिनों में यूक्रेन का हर बड़ा शहर बर्बाद हो चुका है। बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें-चीन में बोइंग 737-800NG क्रैश: इस भयंकर हादसे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा, देखिए 10 तस्वीरें

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता