अब आस्ट्रिया के चांसलर नेहमर को पुतिन को मनाने की जिम्मेदारी, आज करेंगे रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात

Published : Apr 11, 2022, 06:14 AM IST
अब आस्ट्रिया के चांसलर नेहमर को पुतिन को मनाने की जिम्मेदारी, आज करेंगे रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात

सार

यूक्रेन युद्ध के बीच में आस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर आज मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। नेहमर कीव की यात्रा भी कर चुके हैं और वहां कई शहरों की तबाही देख चुके हैं। 

कीव। यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia-Ukraine war) के बीच पश्चिमी देशों की डिप्लोमेटिक यात्राएं भी बढ़ गई हैं। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर (Karl Nehammer) सोमवार को मास्को (Moscow) में व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात करेंगे। यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान आस्ट्रिया के चांसलर रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात करने के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दरअसल, यूक्रेन की तबाही और इसके व्यापक असर को देखते हुए दुनिया के हर एक देश युद्ध विराम के पक्ष में हैं।

बुचा शहर में रूसी सैनिकों के अत्याचार का नमूना देखा 

नेहमर कीव की यात्रा पर गए थे। यहां उन्होंने यूक्रेन में हुई तबाही को देखा। उन्होंने यूक्रेनी नेताओं से मुलाकात की और शनिवार को कथित रूसी सैन्य अत्याचारों के स्थल बुका शहर का भी दौरा किया। यहां से लौटने के बाद उन्होने पत्रकारों को बताया कि वह रूसी राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे।

रणनीति के तहत जा रहे हैं रूस

पुतिन के साथ मीटिंग की योजनाओं को यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ-साथ अन्य लोगों के साथ-साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ समन्वित किया गया था। दरअसल, चांसलर नेहमर, यूक्रेन-रूस के बीच मध्यस्थता करना चाहते हैं। वह यूरोप के पूर्व और पश्चिम के बीच एक पुल की तरह सैन्य-तटस्थ ऑस्ट्रिया की कथित भूमिका का निर्माण करना चाहते हैं।

इससे पहले पुतिन के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित अन्य यूरोपीय नेताओं के बीच वार्ता हो चुकी है। ये भी मध्यस्थता करने की पहल कर चुके हैं लेकिन इन सभी नेताओं की बातचीत कोई खास प्रगति नहीं कर सकी। 

फरवरी के अंतिम सप्ताह से युद्ध जारी

दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर फरवरी के अंतिम सप्ताह में हमला बोल दिया था। इस युद्ध के शुरू होते ही पूरी दुनिया सकते में आ गई थी। अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने तमाम तरह के प्रतिबंध रूस व पुतिन पर लगाए। वैश्विक स्तर पर रूस को अलग थलग करने के साथ उसकी संपत्तियों को भी जब्त कर दिया गया लेकिन फिर भी पुतिन अपनी बात मनवाने पर तुले हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:

World War II के चार नाजी कैंपों से जीवित बचे 96 साल के बुजुर्ग की रूसी हमले में मौत, फ्लैट में मारे गए बोरिस

मारियुपोल पर रूस ने कसा शिकंजा, दो सुपर पॉवरफुल बम गिराए, दो लाख से अधिक लोग हैं बंदरगाह शहर में फंसे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ