बांग्लादेश के माइलस्टोन कॉलेज पर गिरा चीनी F-7 विमान, 19 मरे, देखें Horrifying Video

Published : Jul 21, 2025, 03:10 PM ISTUpdated : Jul 21, 2025, 05:38 PM IST
Bangladesh Air Force jet crashes

सार

बांग्लादेशी एयरफोर्स का चीनी विमान एफ-7 क्रैश हो गया है। यह लड़ाकू विमान एक कॉलेज की छत पर गिरा, जिससे कई छात्र झुलस गए। 19 लोगों की मौत हुई है। 

Bangladesh Air Force Jet Crashes: बांग्लादेशी वायुसेना का चीनी विमान एफ-7 (F-7 jet) क्रैश हो गया है। यह विमान ढाका के उत्तरा क्षेत्र में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत पर गिरा। हादसे में 19 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। करीब 100 लोग घायल हुए।

F-7 विमान से पायलटों को दी जाती है ट्रेनिंग 

चीन का F-7 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाने की ट्रेनिंग देने में होता है। विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें दिख रहा है कि एक घायल व्यक्ति को लोग ले जा रहे हैं। उसके कपड़े पूरी तरह जल गए हैं। लोग चीख रहे हैं।

 

 

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दौड़ बचावकर्मी

वीडियो में घटना स्थल से आग और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। बचावकर्मी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दौड़ रहे थे। विमान की चपेट में आकर कुछ छात्र झुलस गए थे। उनके शरीर से बहुत खून बह रहा था। वे अफरा-तफरी के बीच इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे थे।

एम्बुलेंस नहीं मिला तो घायल छात्रों को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम्बुलेंस नहीं मिलने के चलते सेना के जवानों ने घायल छात्रों को अपनी गोद में उठाकर रिक्शा और अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विमान दोपहर करीब 1.30 बजे माइलस्टोन कॉलेज की कैंटीन की छत से टकराया।

 

 

म्यांमार वायु सेना का F-7 भी इसी साल हुआ था क्रैश

बता दें कि इस साल हादसे का शिकार होने वाला यह दूसरा चीनी F-7 विमान है। पिछले महीने, म्यांमार वायु सेना का एक F-7 लड़ाकू विमान सागाइंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें पायलट की मौत हो गई थी।

कॉलेज में चल रही थी क्लास, आसमान से आ गिरा विमान

विमान जिस समय गिरा क्लास चल रही थी। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुरुआती बचाव कार्य किया। इसके बाद सेना के जवान और अग्निशमन विभाग के लोग पहुंचे। एक शिक्षक ने बताया कि विमान 3 मंजिला स्कूल की इमारत के सामने वाले हिस्से से टकराया। कई छात्र अंदर फंस गए थे।

बांग्लादेश एयरफोर्स ने की हादसे की पुष्टि

बांग्लादेश एयरफोर्स ने हादसे की पुष्टि की है, लेकिन कारण नहीं बताया है। यह भी नहीं बताया है कि पायलट विमान से बाहर निकला या नहीं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 30 से ज्यादा घायलों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को पास के दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मोहम्मद यूनुस बोले- हादसे की होगी जांच

बांग्लादेश की सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार विमान हादसे के कारणों की जांच करेगी। पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, "इस हादसे में वायु सेना, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज के कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। यह देश के लिए गहरे दुख की घड़ी है।"

PREV
2,400
आउडेटेड फाइटर जेट यूज कर रहा था बांग्लादेश
1964 में J-7 का प्रोडक्शन, 2013 में चीन ने किया बंद। J-7 को F-7 नाम से बेचता था ड्रैगन। 2,400 से ज्यादा फाइटर जेट बेचा।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच