शेख हसीना बोलीं- गलत तरीके से किया चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार, तुरंत करें रिहा

Published : Nov 28, 2024, 07:04 PM ISTUpdated : Nov 28, 2024, 07:07 PM IST
Sheikh Hasina

सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वकील की हत्या और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने चिन्मय की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि हिंदू नेता को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।

वर्ल्ड डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को चटगांव में एक वकील की हत्या और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने मांग की कि चिन्मय कृष्ण दास को तत्काल रिहा किया जाए। अगस्त में विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह देश छोड़कर भारत भाग आईं थीं।

शेख हसीना ने कहा कि कई विपक्षी नेताओं और छात्रों पर हमला किया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसी अराजकतावादी गतिविधियों को समाप्त किया जाना चाहिए। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने पूर्व पीएम का बयान जारी किया है।

शेख हसीना ने कहा- हिंदू नेता को गलत तरीके से गिरफ्तार किया

बयान में शेख हसीना ने कहा, "हिंदू धर्म के एक नेता को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। चटगांव में एक मंदिर को जला दिया गया है। इससे पहले, अहमदिया समुदाय की मस्जिदों, धार्मिक स्थलों, चर्चों, मठों और घरों पर हमला किया गया। तोड़फोड़, लूटपाट की गई और आग लगा दी गई। सभी समुदायों के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता और जान-माल की सुरक्षा तय की जानी चाहिए।"

हिंसक झड़पों में हुई थी वकील की मौत

पिछले दिनों चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंगलवार को सुरक्षा बलों और चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं थी। इस दौरान सहायक सरकारी वकील सैफुल इस्लाम की मौत हो गई थी।

वकील की हत्या पर शेख हसीना ने कहा, “मैं इस हत्या के खिलाफ कड़ा विरोध व्यक्त करती हूं। इस हत्या में शामिल लोगों को जल्द से जल्द ढूंढकर सजा देनी होगी। इस घटना के जरिए मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ है। एक वकील अपने पेशेवर कर्तव्यों को पूरा करने गया था। उसे इस तरह से पीट-पीट कर मार डाला गया। वे आतंकवादी हैं। वे जो भी हों, उन्हें सजा दी जाएगी।”

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश: हाईकोर्ट ने ISKCON पर बैन लगाने से किया इनकार, केंद्र के साथ ममता

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह