महज 1.5 करोड़ में बिक रहा पूरा आइलैंड, रोमांस के लिए है मशहूर, वाटर स्‍पोर्ट्स के लिए परफेक्ट

Published : Apr 23, 2023, 02:37 PM ISTUpdated : Apr 23, 2023, 08:53 PM IST

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक स्‍कॉटलैंड के पास एक सुंदर आइलैंड बिक रहा है। वह भी महज 1.5 करोड़ रुपये में। बता दें कि द्वीप से शहर लगभग छह मील दूर है और निकटतम रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से एक घंटे का समय लगता है।

PREV
18

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक स्‍कॉटलैंड (Scotland) के पास एक आइलैंड बिक रहा है। रोमांस के लिए मशहूर इस द्वीप की कीमत भी सिर्फ 190,000 डॉलर (लगऊग 1.5 करोड़ रुपये) है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार स्कॉटलैंड के दक्षिणी तट पर स्थित एक निर्जन द्वीप बार्लोको (Barlocco ) लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

28

द्वीप में एक Flood Pond शामिल है, जो सर्दियों के मौसम में पशुओं और अन्य प्रजातियों को पानी की आपूर्ति करता है। इसमें एक पेबल बीच भी है, जहां पैदल पहुंचा जा सकता है और एक नाव को समुद्र तट पर रखा जा सकता है।

38

आउटलेट के अनुसार द्वीप को बेचने वाले गैलब्रेथ ग्रुप के सदस्य आरोन एडगर ने कहा कि आइलैंड को खरीदने वाला शख्स रोमांटिक द्वीप का मालिक बनने के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी में मची हलचल से बच सकता है। इतना ही नहीं वह यहां के खूबसूरत नजारों को देख सकता है।

48

बता दें कि द्वीप से शहर लगभग छह मील दूर है और निकटतम रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से एक घंटे का समय लगता है। इस द्वीप का आकार लगभग 25 एकड़ है और हरे-भरे घास के मैदान और चट्टाने से भरा है।

58

यहां का तापमान चरम गर्मियों में भी 20 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा नहीं होता। उन लोगों के लिए भी यह बेहद खूबसूरत जगह है जो समुद्र में मछली पकड़ना, इसकी लहरों से खेलना पसंद करते हैं। यहां कई वाटर स्‍पोर्ट्स गत‍िविध‍ियों का आनंद उठाया जा सकता है।

68

यह मैदान और चट्टानें समुद्र तक फैली हुई हैं। यहां आसपास के कुछ सबसे बड़े समुद्री पक्षी भी देखे जा सकते हैं। गालब्रेथ ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक द्वीप सभी प्रकार के वन्य जीवन का घर है, जिसमें ग्रेट ब्लैक-बैक गुल भी शामिल हैं।  

78

यहां रॉक सी लैवेंडर और सुगंधित ऑर्किड जैसे दुर्लभ पौधे भी मिलते हैं। जो लोग एकांत चट्टानी द्वीप पर समय बिताना चाहते हैं या समुद्री लहरों से खेलने के शौकीन हों, उनके लिए यह जगह मुफीद है।

88

द्वीप को बेचने वाली एजेंसी को उम्मीद है कि लोग बड़ी तादाद में इसे खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाएंगे। एडगर ने कहा कि निजी द्वीपों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर बड़ी मांग है।

Recommended Stories