PHOTOS: 79 साल के हुए बिक्रम चौधरी, 40 डिग्री तापमान और बेहद कम कपड़ों में ऐसे देते हैं हॉट योगा की ट्रेनिंग

Published : Feb 10, 2023, 07:42 PM IST

दुनियाभर में 'हॉट योगा' चेन चलाने वाले मशहू हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी 79 साल के हो गए हैं। 10 फरवरी, 1944 को कलकत्ता में पैदा हुए बिक्रम चौधरी को उनके खास 'हॉट योगा' के लिए जाना जाता है। बिक्रम चौधरी बेहद कम कपड़ों में हॉट योगा की ट्रेनिंग देते हैं। 

PREV
18

भारतीय मूल के बिक्रम चौधरी 'बिक्रम योगा' के संस्थापक हैं। उन्हें हॉट योगा गुरु के नाम से जाना जाता है। बिक्रम चौधरी के फॉलोअर्स में बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन, मैडोना, डेमी मूर और जॉर्ज क्लूनी जैसी कई हॉलीवुड, स्पोर्ट्स और पॉलिटिकल फील्ड के सेलिब्रिटीज शामिल हैं। 

28

बिक्रम चौधरी हॉट योगा में कस्टमर्स को 40 डिग्री तापमान में योग सिखाते हैं। इसे वो 'हॉट योगा' कहते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर के 200 देशों में उनके 720 से ज्यादा 'बिक्रम योगा' स्कूल चल रहे हैं। 

38

बिक्रम चौधरी 4 साल की उम्र से योग कर रहे हैं। हॉट योगा में 24 से ज्यादा योगा पॉश्चर हैं। हॉट योगा करने से पहले इसकी ट्रेनिंग लेना बेहद जरूरी होता है। बिना ट्रेनिंग के हॉट योगा करना बेहद खतरनाक हो सकता है।

48

बता दें कि हॉट योग गुरु बिक्रम पर कनाडा की महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि 2010 में जब वो 18 साल की थी, तो लॉस वेगास में उसने कोर्स ज्वाइन किया था। इस दौरान एक फिल्म देखते हुए उसने कुछ घंटे गुरु बिक्रम चौधरी की मालिश की थी। तब उन्होंने उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं।

58

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बिक्रम चौधरी ने उससे माफी मांगते हुए कहा था कि वो उसे योग में चैम्पियन बना देंगे। इसके बाद उसे कमरे में बुलाकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। इसके अलावा भी कई महिलाएं बिक्रम पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगा चुकी हैं। 

68

योग गुरु बिक्रम चौधरी ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण और रेप के आरोपों पर कहा था कि महिलाएं उनसे प्यार करती हैं। उन्होंने किसी भी महिला के साथ कोई जोर-जबर्दस्ती नहीं की। महिलाएं खुद उन्हें चाहती हैं। 

78

बिक्रम चौधरी की शादी राजश्री से 1984 में हुई थी। लेकिन बिक्रम पर रेप के आरोप लगने के बाद राजश्री ने 2016 में उनसे तलाक ले लिया। राजश्री चौधरी ने पति से तलाक के साथ ही प्रॉपर्टी में एक बड़ा हिस्सा भी मांगा था। 

88

बता दें कि बिक्रम चौधरी के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास रॉल्स रॉयस, फेरारी, मर्सिडीज और 550बेन्टले कार हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, अमेरिका में बिक्रम एक ट्रेनिंग सेशन के हजारों डॉलर चार्ज करते हैं। वहीं, पर्सनल ट्रेनिंग के लिए वो 20 हजार डॉलर तक लेते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories