क्वेटा की मस्जिद में विस्फोट, इमाम व पुलिस अधिकारी समेत 16 की मौत

Published : Jan 11, 2020, 01:13 PM IST
क्वेटा की मस्जिद में विस्फोट, इमाम व पुलिस अधिकारी समेत 16 की मौत

सार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को शाम की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक इमाम और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए  

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को शाम की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक इमाम और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए।

‘डॉन’ अखबार ने खबर दी कि गौसाबाद इलाके स्थित मस्जिद में यह विस्फोट मगरीब (सूरज डूबते ही पढ़ी जाने वाली) नमाज़ के दौरान हुआ। विस्फोट की प्रकृति का फौरन पता नहीं चल सका है। क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज़्ज़ाक चीमा ने बताया कि 16 मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमानुल्ला शामिल हैं।

किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मृत पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया गया हो सकता है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ’ ने खबर दी कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पिछले महीने डीएसपी के बेटे की क्वेटा में हत्या कर दी थी।

खबर में बताया गया है कि विस्फोट में 20 लोग जख्मी हुए हैं। कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और घटना की जांच कर रही हैं। इस बीच, इलाके के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।

किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा करते हुए जान हानि पर अफसोस जताया है। खान ने घटना की रिपोर्ट भी मांगी है। पाकिस्तानी फौज की मीडिया इकाई आईएसपीआर ने कहा कि फ्रंटियर कोर (एफसी) बलूचिस्तान के सैनिक मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से खोज अभियान चला रहे हैं।

विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई

आईएसपीआर ने सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के हवाले से कहा, ‘‘ जिन लोगों ने मस्जिद में बेगुनाहों को निशाना बनाया, वे कभी भी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते।’’बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जे कमाल खान ने हिंसा की निंदा की और जनहानि पर दुख जताया।

गौरतलब है कि करीब तीन दिन पहले क्वेटा में सुरक्षा बलों की एक गाड़ी के पास हुए विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी और कई जख्मी हो गए थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इजरायल दुनिया का बाप, मुस्लिम देश सरेंडर करें! पाकिस्तानी एक्सपर्ट का सनसनीखेज बयान वायरल
Israel-Iran News: तेहरान पर इजरायल का तगड़ा प्रहार, VVIP ऑफिस-बिल्डिंग को उड़ाया-WATCH