ग्रीस-माल्टा के बीच भटक रहा 400 प्रवासियों से भरा समुद्री जहाज, कैप्टन भागा, निचले डेक में भरा पानी

Published : Apr 10, 2023, 07:02 AM IST
Boat

सार

ग्रीस और माल्टा के बीच समुद्र में एक जहाज भटक रहा है। इसमें करीब 400 प्रवासी सवार हैं। जहाज का कैप्टन भाग गया है। इसके निचले फ्लोर में पानी भर गया है।

मिलान। करीब 400 प्रवासियों से भरा एक जहाज ग्रीस और माल्टा के बीच समुद्र में भटक रहा है। जहाज के निचले डेक में पानी भर गया है। जहाज का कैप्टन प्रवासियों को उनकी हाल पर छोड़कर भाग गया है। इसके निचले डेक में पानी भर गया है।

पिछले कुछ समय में उत्तरी अफ्रीका से प्रवासियों से भरे जहाजों के भूमध्यसागर पार करने की घटनाओं में तेजी आई है। ग्रीस और माल्टा के बीच समुद्र में एक ऐसा ही जहाज भटक रहा है। सपोर्ट सर्विस अलार्म फोन ने जहाज के बारे में जानकारी दी है।

 

 

माल्टा नहीं चला रहा बचाव अभियान
अलार्म फोन ने ट्वीट किया कि उसे बोट से कॉल आया है। यह बोट लीबिया के तोब्रुक से रवाना हुई थी। अलार्म फोन ने ग्रीस और माल्टा के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन नाव पर प्रवासियों के होने के चलते अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान नहीं चलाया गया।

अलार्म फोन ने बताया कि बोट अभी माल्टा के सर्च एंड रेस्क्यू एरिया में है। जर्मन एनजीओ सी-वॉच इंटरनेशनल ने बताया कि उसने बोट का पता लगाया है। उसके आसपास दो व्यापारी जहाज थे। माल्टा के अधिकारियों ने व्यापारी जहाजों को आदेश दिया कि वे बचाव अभियान नहीं चलाएं। उनमें से एक को बस ईंधन की सप्लाई करने के लिए कहा गया था।

 

 

जहाज छोड़कर भागा कैप्टन

अलार्म फोन ने कहा कि जहाज में सवार लोग डरे हुए हैं। उनमें कई लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत है। जहाज का इंधन खत्म हो गया है। इसे लोअर डेक में पानी भर गया है। कैप्टन जहाज छोड़कर भाग गया है। जहाज पर उसे चलाने वाला कोई भी आदमी नहीं है।

एक अन्य एनजीओ जर्मनीज रेस्क्यूशिप ने कहा कि रविवार को कम से कम 23 प्रवासियों की भूमध्यसागरीय क्षेत्र में एक अलग जहाजों में मौत हो गई। एनजीओ ने बचाव अभियान के दौरान 25 लोगों को पानी में पाया। 22 लोगों को बचा लिया गया और दो शव बरामद किए गए। 20 अन्य लोग पहले ही डूब चुके थे। पिछले सप्ताह डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) चैरिटी के जियो बैरेंट्स पोत ने तूफान के दौरान समुद्र में 11 घंटे बचाव अभियान चलाकर माल्टा से 440 प्रवासियों को बचाया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब FBI चीफ पर क्यों टेढ़ी हुई Donald Trump की निगाह: क्या जाने वाली है Kash Patel की कुर्सी?
Trump Event Shooting Mystery: शूटर कोल थॉमस एलन का चौंकाने वाला कबूलनामा, कौन था असली टारगेट?