वर्कआउट के दौरान 33 वर्षीय बॉडी बिल्डर की दर्दनाक मौत

Published : Oct 10, 2024, 10:57 AM IST
वर्कआउट के दौरान 33 वर्षीय बॉडी बिल्डर की दर्दनाक मौत

सार

पर्थ के एक जिम में वर्कआउट के दौरान बेहोश हुए 33 वर्षीय बॉडी बिल्डर की मौत हो गई। 15 घंटे तक शॉवर रूम में बेहोश पड़े रहने के बाद उनकी मौत हुई, जिसके बाद जिम प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पर्थ: जिम में वर्कआउट के दौरान बेहोश हुए बॉडी बिल्डर की दर्दनाक मौत के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 15 घंटे तक जिम के शॉवर रूम में बेहोशी की हालत में पड़े रहे बॉडी बिल्डर की कई दिनों तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। 33 वर्षीय बॉडी बिल्डर की मौत के मामले में जिम मालिकों की लापरवाही समेत कई पहलुओं की जांच की जाएगी। 

पर्थ के एक जिम के कोल्ड शॉवर रूम में 33 वर्षीय गिलियानो पिरोने बेहोशी की हालत में मिले थे। 24 घंटे चलने वाले जिम में इतने घंटे तक किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। जिम से घर वापस न लौटने पर परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिंग होने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद फोन सिग्नल के जरिए उनकी लोकेशन का पता लगाया गया, जहाँ उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। 

2 हफ्ते तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 33 वर्षीय पिरोने की मौत हो गई। हाल ही में होने वाली एक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे पिरोने की मौत को लेकर उनके परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 24 घंटे खुले रहने वाले जिम के शॉवर रूम में 15 घंटे तक कोई कैसे बेहोश पड़ा रह सकता है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लड शुगर लेवल कम होना और लो ब्लड प्रेशर की वजह से पिरोने बेहोश हुए थे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

“आप इज्ज़त खरीद नहीं सकते”-भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल?
घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप