पाकिस्तान में डॉक्टर ने बच्चे का धर काटकर निकाला, गर्भ में ही रह गया सिर, खतरे में पड़ी महिला की जान

Published : Jun 21, 2022, 08:16 AM IST
पाकिस्तान में डॉक्टर ने बच्चे का धर काटकर निकाला, गर्भ में ही रह गया सिर, खतरे में पड़ी महिला की जान

सार

पाकिस्तान के सिंध में एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने धर काटकर निकाल दिया और सिर गर्भ में ही छोड़ दिया। इससे महिला की जान खतरे में पड़ गई। बाद में दूसरे अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई और उसके गर्भ से सिर निकाला।  

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक डॉक्टर ने गर्भवती महिला की जान खतरे में डाल दी। डॉक्टर ने नवजात बच्चे का धर काटकर निकाल दिया और सिर गर्भ में ही रह गया। इस दौरान महिला के गर्भाशय को भी काफी नुकसान पहुंचा और उसकी जान खतरे  में पड़ गई। बाद में दूसरे हॉस्पिटल के डॉक्टर ने सर्जरी कर बच्चे का सिर निकाला, जिससे महिला की जान बचाई जा सकी। 

घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के ग्रामीण इलाके की है। दर्द होने पर परिजन गर्भवती महिला को ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। डॉक्टर ने सिर काटकर बच्चे के धर को गर्भ से बाहर निकाल दिया, लेकिन सिर गर्भ में ही छोड़ दिया। इससे 32 साल की हिंदू महिला की स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन महिला को पास के दूसरे अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां इस तरह के मरीज के इलाज की सुविधा नहीं थी,फिर परिजन महिला को लेकर जमशोरो स्थित लियाकत यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एलयूएमएचएस) में पहुंचे। यहां के डॉक्टरों ने महिला की जान बचाई। 

अंदर ही छोड़ दिया था सिर
एलयूएमएचएस के गाइनेकोलॉजिस्ट विभाग के हेड प्रोफेसर राहील सिकंदर ने कहा कि महिला थारपारकर जिले के दूर-दराज के गांव की रहने वाली है। वह पहले अपने क्षेत्र के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में गई थी। वहां कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थे। वहां के अनुभवहीन कर्मचारियों ने उसे बहुत आघात पहुंचाया। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने रविवार को की गई सर्जरी के दौरान मां के गर्भ में पल रहे नवजात शिशु का सिर काट दिया और उसके अंदर छोड़ दिया।

सिकंदर ने कहा कि एलयूएमएचएस में नवजात शिशु के बाकी शरीर को मां के गर्भ से निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। बच्चे का सिर अंदर फंसा हुआ था। मां के गर्भाशय को बहुत नुकसान हुआ था। महिला की जान बचाने के लिए उसके पेट को खोलना पड़ा और बच्चे के सिर को बाहर निकालना पड़ा।

यह भी पढ़ें- आमिर लियाकत: जीवन भर विवादों में रहे पाकिस्तानी सांसद की मौत भी विवादों में, कब्र से शव निकाल होगा पोस्टमार्टम

व्हाट्सएप पर शेयर किया फोटो
इस घटना की जांच के लिए सिंध सरकार ने एक मेडिकल इन्क्वाइरी बोर्ड का गठन किया है। सिंध स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ जुमान बहोतो को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। डॉ जुमान बहोतो ने कहा कि जांच समिति यह पता लगाएगी कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में घटना कैसे हुई। महिला स्ट्रेचर पर लेटी हुई थी और उसकी सर्जरी हो रही थी तब मोबाइल से वीडियो लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में से किसी ने ऐसा किया और फोटो व्हाट्सएप पर शेयर किया। इस संबंध में भी जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें-  FATF की ग्रे लिस्ट से निकलने को बेचैन पाकिस्तान, हिना रब्बानी खार ने कह दी बड़ी बात

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें