ब्राजील: चट्टान टूटकर नावों पर गिरी- 7 पर्यटकों की मौत, अधिकारियों ने बताया कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

Published : Jan 09, 2022, 12:14 PM IST
ब्राजील: चट्टान टूटकर नावों पर गिरी- 7 पर्यटकों की मौत, अधिकारियों ने बताया कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

सार

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चट्टानों का एक टुकड़ा अचानक टूट गया और नीचे खड़ी कई नावों पर जा गिरा। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

ब्राजील. पहाड़ी इलाकों में घूमने का शौक भला किसे नहीं होता है, लेकिन ऐसी जगहों पर जाने का रिस्क भी होता है। ब्राजील में पर्यटकों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां एक झरने के नीचे पर्यटक की नावों के ऊपर चट्टान टूटकर गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 23 लोग घायल हैं। कुछ की हड्डियां टूट तो कुछ को दूसरे जगहों पर चोटे आई हैं। 

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चट्टानों का एक टुकड़ा अचानक टूट गया और नीचे खड़ी कई नावों पर जा गिरा। हादसा इतना भयंकर था कि कैपिटोलियो के पास फर्नास झील में एक विशाल लहर पैदा हो गई। हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्नास झील पर चट्टान के पास धीरे-धीरे चलती छोटी नावों का जमावड़ा दिखाई दे रहा था। तभी चट्टान से एक टुकड़ा सीधे उनपर आकर गिर जाता है।   

हादसे के बाद 20 लोग हुए लापता 
शुरू में जानकारी सामने आई कि गोताखोरों सहित दमकलकर्मी 20 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद पता चला कि कई लोगों को खोज कर ली गई है। फिलहाल सभी का पता नहीं चल सका है। करीब 3 से 5 लोग अभी भी लापता हैं। हादसे में घायल लोगों की हड्डियां टूट गईं। एक के सिर और चेहरे पर चोट लग गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहात स्थिति गंभीर बनी हुई है। फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता पेड्रो आइहारा ने बताया कि कुछ 23 अन्य लोगों को हल्की चोट आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है। 

Globo.com के मुताबिक, अन्य नावों में सवार यात्रियों ने घाटी में दरारों को देखा था। उन्होंने कथित तौर पर दूसरे लोगों को चेतावनी भी दी थी। लेक फर्नास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां प्राकृतिक घाटियां और पानी के झरने हैं। यहां आस-पास होटल और हॉलिडे होम हैं। मिनस गेरैस राज्य के गवर्नर रोमू जेमा ने ट्वीट किया, आज हम अपने राज्य में एक त्रासदी का दर्द झेल रहे हैं। भारी बारिश की वजह से  कैपिटलियो में लेक फर्नास में पत्थरों की एक दीवार गिर गई। मिनस की सरकार नागरिक सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। मैं इस कठिन समय में परिवारों के साथ खड़ा हूं। हम हर संभव मदद करेंगे। ब्राजील की नौसेना ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?