Brazil hot air balloon crash: ब्राज़ील में हॉट-एयर बैलून क्रैश में 8 की मौत, बैलून में 21 सवार थे

Published : Jun 21, 2025, 09:42 PM IST
hot air ballon fire mexico

सार

Brazil Hot Air Balloon Crash: ब्राज़ील के सांताकातारीना राज्य में टूरिज्म बैलून हादसे में 8 लोगों की मौत, बैलून में 21 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद Praia Grande में गिरा बैलून। जानें पूरी घटना।

Brazil hot air balloon crash: ब्राज़ील के दक्षिणी राज्य सांताकातारीना (Santa Catarina) में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सांताकातारीना में एक हॉट-एयर बैलून (Hot-Air Balloon) में आग लगने के बाद वह क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। गंभीर रूप से घायल इन लोगों को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है।

Praia Grande में हादसा, बैलून में लगी आग

राज्य की फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, हादसा सुबह के शुरुआती घंटों में हुआ, जब टूरिज्म बैलून में आग लग गई और वह Praia Grande शहर में गिर गया।फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। आग किस वजह से लगी, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

13 बचे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

फायर ब्रिगेड ने बताया कि 13 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ की हालत गंभीर है। लेकिन सभी को समय रहते बचा लिया गया।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, फायर सर्विस, और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें जलता हुआ बैलून गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

टूरिज्म एक्टिविटी के दौरान हुआ हादसा, लाइसेंसिंग पर सवाल

हादसे में जो बैलून क्रैश हुआ वो एक टूरिज्म ऑपरेटर द्वारा उड़ाया जा रहा था, जो पर्यटकों को हॉट-एयर बैलून की सवारी कराता है। अब लाइसेंसिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल और पायलट की ट्रेनिंग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह