सब्जी, फल, मछली बाज़ार के बारे में तो सुना होगा, पर कभी दुल्हनों का बाज़ार सुना है? जी हाँ, बल्गारिया में एक ऐसा बाज़ार है जहाँ लड़के अपनी पसंद की दुल्हन खरीद सकते हैं।
अगर आप भी शादी करने वाले हैं और आपको अपनी पसंद की लड़की नहीं मिल रही है, तो आज हम आपको दुल्हन बाज़ार के बारे में बताएँगे। बाज़ार में सब्जी व अन्य सामान बिकते देखा होगा, पर दुल्हन बाज़ार?
26
बल्गारिया के स्टारा ज़ागोरा में एक अनोखा बाज़ार लगता है, जहाँ दुल्हनों को 'खरीदा' जाता है। यहाँ लड़के अपने परिवार के साथ आते हैं और अपनी पसंद की लड़की चुनते हैं। पसंद आने पर, सब्जी खरीदने की तरह लड़की के परिवार से मोलभाव किया जाता है।
36
एक तय कीमत पर लड़की को लड़के को सौंप दिया जाता है, और फिर वह उसकी पत्नी बन जाती है। गरीब परिवार ही अपनी बेटियों को इस बाज़ार में लाते हैं, जो अपनी बेटी की शादी धूमधाम से नहीं कर सकते।
46
कलाईड्जी समुदाय इस प्रथा का पालन करता है और इस पर गर्व करता है। यह समुदाय तांबे और पीतल की मूर्तियाँ बनाता है। उनके अनुसार, यह प्रथा लड़के और लड़की दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों की अच्छी शादी कर सकते हैं।
56
इस परंपरा को सरकारी मान्यता प्राप्त है और यह वर्षों से चली आ रही है। लड़कियों की कीमत उनकी सुंदरता, उम्र और कौमार्य पर निर्भर करती है। इस परंपरा का पालन करने वालों को बल्गारिया के रोमा लोग भी कहा जाता है।
66
यहाँ लड़कियों के लिए कई नियम हैं: डेटिंग नहीं कर सकतीं, ज़्यादा पढ़ाई नहीं कर सकतीं, परिवार के बिना बाहर नहीं जा सकतीं, पराए पुरुषों से बात नहीं कर सकतीं, दूसरे समुदाय के लड़कों से नहीं मिल सकतीं, प्रेम विवाह वर्जित है, ऐसा करने पर बहिष्कार।