PAK में यात्रियों से भरी बस आई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में, 30 लोगों की दर्दनाक मौत

Published : Feb 29, 2020, 08:13 AM ISTUpdated : Feb 29, 2020, 08:38 AM IST
PAK में यात्रियों से भरी बस आई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में, 30 लोगों की दर्दनाक मौत

सार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करते वक्त एक यात्री बस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई है।

कराची. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करते वक्त एक यात्री बस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य घायल है। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक यह जानकारी मिली है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना सुक्कुर जिले के रोहरी इलाके में घटित हुई है। बताया जा रहा कि कराची से सरगोधा जा रही बस खुली मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी उसी दौरान पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुक्कुर के आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने कहा कि हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जुलाई में भी हुई थी 14 लोगों की मौत 

पिछले साल जुलाई महीने में भी पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक दर्दनाक ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था। तेज गति से आ रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई थी।  इसमें 14 लोगों की मौत थी और 79 जख्मी हो गए थे।
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ट्रंप-नेतन्याहू की बातचीत से मचा भूचाल, क्या ईरान पर होने वाला है बड़ा फैसला?
व्लादिमीर पुतिन का ‘महाविनाशक’ हमला! ओरेशनिक मिसाइल ने कीव में मचाई तबाही