दुनिया के 10 सबसे महंगे DOGS, एक की कीमत में बन जाएंगे 50 आलीशान बंगले

Published : Sep 03, 2025, 09:36 PM IST
Cadabomb okami price

सार

दुनिया में लोगों के पास एक से बढ़कर एक नस्ल के महंगे कुत्ते हैं। लेकिन क्या आप वर्ल्ड के सबसे महंगे डॉग के बारे में जानते हैं? इस कुत्ते की कीमत जान हर कोई हैरान रह गया था। खास बात ये है कि इसे बेंगलुरू के रहने वाले एक भारतीय एस सतीश ने खरीदा था। 

World Most Expensive Dogs: कुत्ते पालने का शौक सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। लोगों के पास अलग-अलग नस्लों और कीमत के डॉग्स हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगे कुत्ते का नाम और उसकी कीमत कितनी है? आइए जानते हैं वर्ल्ड के 10 सबसे महंगे डॉग्स के बारे में।

कैडबॉम्ब ओकामी (Cadabomb Okami)

अधिकतम कीमत: ₹50 करोड़ 

भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड के इस अनोखे हाइब्रिड डॉग को बेंगलुरू के रहने वाले भारतीय ब्रीडर एस. सतीश ने 50 करोड़ रुपए में खरीदने का दावा किया था। सिर्फ 8 महीने में इस कुत्ते का वजन 75 किलोग्राम और लंबाई 30 इंच थी। अपनी दुर्लभता और आकर्षक रूप-रंग के कारण ये दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि बड़े आराम से 1-1 करोड़ के 50 आलीशान बंगले बन सकते हैं। हालांकि, बाद में इस डॉग की कीमत को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा कॉकटेल? जानें टॉप-10 के नाम

तिब्बती मास्टिफ (Tibetan Mastiff)

अधिकतम कीमत: ₹17.60 करोड़

तिब्बती मास्टिफ डॉग बड़े साइज और अलग-अलग रंगों के लिए जाना जाता है। ये कुत्ता डार्क ब्लैक, काले और भूरे, लाल रंग के विभिन्न शेड्स (हल्के सुनहरे से लेकर गहरे लाल तक) और नीले-भूरे (हल्के काले) रंग में मिलता है। कई बार इसकी गर्दन, छाती और पैरों के आसपास सफेद निशान भी होते हैं।

तिब्बती मास्टिफ़ का वजन 40-70 किलो तक होता है। 2014 में चीन में ये कुत्ता अधिकतम 2 मिलियन डॉलर यानी 17.60 करोड़ रुपए में बिका था।

चाउ चाउ (Chow Chow)

अधिकतम कीमत: ₹8.80 लाख

किनलिंग पांडा जैसा दिखने वाला एक दुर्लभ चाउ चाउ कुत्ता अधिकतम 10,000 डॉलर यानी 8.80 लाख रुपए में बिका था। ये नस्ल मूल रूप से उत्तरी चीन में पाई जाती है, जो एक मजबूत कद-काठी वाला कुत्ता है। ये नस्ल अपने घने, चिकने या खुरदुरे बालों के लिए जानी जाती है। इनकी गर्दन के आसपास का फर विशेष रूप से घना होता है, जो अयाल की तरह दिखता है।

अकिता इनु (Akita Inu)

अधिकतम कीमत: ₹8.80 लाख

यह जापानी नस्ल अपनी वफादारी के लिए जानी जाती है। बड़े आकार वाले इस नस्ल के कुत्ते नॉर्थ जापान में पाई जाती है। ऐतिहासिक रूप से देखें तो जापानी शिकारियों का एक पारंपरिक समूह 'मटागी' इस नस्ल का इस्तेमाल भालुओं की रखवाली और शिकार के लिए करते थे। इन कुत्तों की अधिकतम कीमत 10,000 डॉलर यानी 8.80 लाख रुपए तक है।

सैमोयड (Samoyed)

अधिकतम कीमत: ₹7 लाख

ये रोएंदार सफेद कुत्ते अपने मिलनसार स्वभाव और सुंदर बालों के लिए जाने जाते हैं। इनका नाम साइबेरिया के समोएडिक लोगों से लिया गया है। इनकी अधिकतम कीमत अच्छी नस्ल के हिसाब से 4000 से 8000 डॉलर यानी 3.5 लाख से 7 लाख रुपए के बीच होती है।

इंग्लिश बुलडॉग (English Bulldog)

अधिकतम कीमत: ₹3.74 लाख

इस नस्ल ने अपने आकर्षक व्यक्तित्व और रूप-रंग के कारण पॉपुलैरिटी हासिल की है। बुलडॉग एक ब्रिटिश मास्टिफ़ नस्ल का कुत्ता है, जिसे इंग्लिश बुलडॉग या ब्रिटिश बुलडॉग भी कहते हैं। ये मीडियम साइज वाला एक गठीला और मांसल कुत्ता है, जिसका सिर बड़ा होता है। इनका निचला जबड़ा बाहर निकला होता इसकी कीमत 4250 डॉलर यानी 3.74 लाख रुपए तक है।

फ्रेंच बुलडॉग (French Bulldog)

अधिकतम कीमत: ₹3.74 लाख

फ़्रेंच बुलडॉग अपने चंचल स्वभाव और छोटे आकार के लिए जाने जाते हैं। ये सबसे पहले 19वीं सदी के मध्य में पेरिस में दिखाई दिया, जो इंग्लैंड से इम्पोर्ट टॉय बुलडॉग और लोकल पेरिसियन रैटर्स के क्रॉस-ब्रीडिंग से पैदा हुआ। ये कुत्ते ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित कई देशों में सबसे रजिस्टर्ड डॉग्स में से एक है। इसकी कीमत भी 4250 डॉलर यानी 3.74 लाख रुपए के आसपास है।

ग्रेट डेन (Great Dane)

अधिकतम कीमत: ₹2.64 लाख

ग्रेट डेन एक जर्मन नस्ल का विशालकाय कुत्ता है, जो मध्य युग के शिकारी कुत्तों से पैदा हुआ है। किसी जमाने में इनका इस्तेमाल भालू, जंगली सूअर और हिरणों का शिकार करने के लिए किया जाता था। ये आयरिश वुल्फहाउंड के साथ दुनिया की दो सबसे बड़ी कुत्तों की नस्लों में से एक है। इसकी कीमत 3000 डॉलर यानी 2.64 लाख रुपए तक होती है।

रॉटवेलर (Rottweiler)

अधिकतम कीमत: ₹2.20 लाख

रॉटवीलर अपनी ताकत और वफादारी के लिए जाने जाते हैं। इन्हें अक्सर काम करने वाले कुत्तों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जर्मनी में इन कुत्तों को रॉटवेलर मेट्जगेरहंड के रूप में जाना जाता था, जिसका अर्थ है कसाई के कुत्ते। इनका इस्तेमाल कटे हुए मांस से लदी गाड़ियों को बाजार तक खींचने के लिए किया जाता था। इन कुत्तों की हाइट 24 से 27 इंच तक होती है। वहीं, वजन 50 से 60 किलो तक होता है। इनकी कीमत 2500 डॉलर यानी 2.20 लाख रुपए तक होती है।

फरोह हाउंड (Pharaoh Hound)

अधिकतम कीमत: ₹1.76 लाख

शिकार करने की क्षमता और अपनी सुंदरता के लिए मशहूर ये नस्ल दुर्लभ होने के साथ ही महंगी भी है। माल्टा नस्ल के इन कुत्तों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से द्वीपों के चट्टानी इलाकों में खरगोशों के शिकार के लिए किया जाता था। इनका शरीर दुबला-पतला होता है। इनकी खासियत है कि उत्तेजित होने पर इनके कान और नाक चमकीले गुलाबी रंग के हो जाते हैं। ये कुत्ते 11 से 14 साल तक जीते हैं। इसकी कीमत 2000 डॉलर यानी 1.76 लाख रुपए तक होती है।

ये भी देखें : कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pakistan: मुनीर को मिली 'असीम' ताकत, बने पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस
पुतिन एयरपोर्ट पर उतरे, PM मोदी ने किया ऐसा स्वागत… रूस हुआ हैरान!