चिली के बंदरगाह में आग, कई परिवार हुए क्रिसमस पर बेघर

Published : Dec 26, 2019, 01:17 PM IST
चिली के बंदरगाह में आग, कई परिवार हुए क्रिसमस पर बेघर

सार

 चिली के बंदरगाह शाह वालपारैसो के एक जंगल में लगी आग के दो पहाड़ियों पर बसे मकानों में फैल जाने से क्रिसमस के मौके पर दर्जनों परिवार बेघर हो गए

वालपारैसो: चिली के बंदरगाह शाह वालपारैसो के एक जंगल में लगी आग के दो पहाड़ियों पर बसे मकानों में फैल जाने से क्रिसमस के मौके पर दर्जनों परिवार बेघर हो गए। वालपारैसो में मंगलवार को लगी आग रोकुयांट और सैन रोके पहाड़ियों पर फैल गई जिस पर बुधवार तक काबू नहीं पाया जा सका। इसके कारण करीब 200 मकानों को क्षति पहुंची।

हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई लेकिन 12 दमकल कर्मी झुलस गए। गृह मंत्री गोंजालो ब्लुमेल ने बताया कि ''आग पर नियंत्रण पाने की दिशा में काफी प्रगति हुई है'' लेकिन इस पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

सेंटियागो में राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि प्राधिकारियों ने अभी इस बात का आकलन नहीं किया है कि आग के कारण मकानों को कितना नुकसान पहुंचा है। रोकुयांट पहाड़ी पर रहने वाले फैबियन ओल्गुइन ने कहा, ''जब आग लगी तब हम पार्टी की तैयारी कर रहे थे। यह सब इतना जल्दी हुआ कि हम कोई भी सामान बाहर नहीं निकाल पाए।''

ब्लुमेल ने कहा, ''इस बात के संकेत मिले है कि यह आग संभवत: जानूबझकर लगाई गई।'' आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Election Results 2026: एलन मस्क ने फूंके ₹4700 करोड़, फिर भी ट्रंप की पार्टी हारी, भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा
Modi Trump Meeting: मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बदलेगी भारत की किस्मत? अटकी ट्रेड डील पर टिकी दुनिया की नजरें