एप्पल पर भड़का चीन का सरकारी मीडिया, हांगकांग में प्रोटेस्टर्स की मदद करने का लगाया आरोप

Published : Oct 09, 2019, 06:15 PM IST
एप्पल पर भड़का चीन का सरकारी मीडिया, हांगकांग में प्रोटेस्टर्स की मदद करने का लगाया आरोप

सार

चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली में प्रकाशित एक आलेख में कहा गया कि एपल के स्टोर पर उपलब्ध ट्रांसपोर्ट संबंधित एक एप की मदद से प्रोटेस्टर्स हांगकांग में पुलिस की पहचान कर रहे हैं।

बीजिंग(Beijing). चीन के सरकारी मीडिया ने एपल पर हांगकांग में प्रोटेस्टर्स की मदद करने का आरोप लगाया है। हांगकांग कई दिनों से चीन के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहा है।

चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली में प्रकाशित एक आलेख में कहा गया कि एपल के स्टोर पर उपलब्ध ट्रांसपोर्ट संबंधित एक एप की मदद से प्रोटेस्टर्स हांगकांग में पुलिस की पहचान कर रहे हैं।

आलेख में कहा गया, ‘‘एप को एपल की मंजूरी मिलने से निश्चित तौर पर प्रोटेस्टर्स को मदद मिल रही है। इसका क्या यह मतलब है कि एपल का इरादा प्रोटेस्टर्स को मजबूत बनाने का है? 
ट्रांसपोर्ट से संबंधित यह एप महज एक नमूना भर है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘हांगकांग में जारी प्रदर्शन में कोई भी एपल को घसीटना नहीं चाहता है। लेकिन लोगों के पास यह राय बनाने के आधार उपलब्ध हैं कि एपल कारोबार के साथ राजनीति कर रही है और अवैध गतिविधियों में भी इंवॉल्व है। एपल को इस तरह की गतिविधियों के परिणाम के बारे में सोचना चाहिये।’’

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Election Results 2026: एलन मस्क ने फूंके ₹4700 करोड़, फिर भी ट्रंप की पार्टी हारी, भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा
Modi Trump Meeting: मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बदलेगी भारत की किस्मत? अटकी ट्रेड डील पर टिकी दुनिया की नजरें