'खूबसूरत गवर्नर' ने 58 कर्मचारियों संग बनाए संबंध, OT के नाम पर रुकते थे पुरुष

Published : Sep 21, 2024, 11:57 AM ISTUpdated : Sep 21, 2024, 01:18 PM IST
Zhong Yang

सार

चीन में एक सीनियर महिला अधिकारी को रिश्वत लेने और कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में 13 साल की जेल हुई है। झोंग यांग पर 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ संबंध बनाने और करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

वर्ल्ड डेस्क। चीन में एक सीनियर महिला अधिकारी को 13 साल जेल की सजा मिली है। उसपर करीब 1.18 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार यह महिला अधिकारी झोंग यांग हैं।

बेहद सुंदर होने के चलते लोग उन्हें "खूबसूरत गवर्नर" भी कहते हैं। वह गुइझोउ प्रांत के कियानान की गवर्नर थीं। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की उप सचिव रहीं हैं। उनपर अपने लिए काम करने वाले 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने और लगभग 60 मिलियन युआन (71 करोड़ रुपए से अधिक) की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं।

22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल हुई थी झोंग यांग

52 साल की झोंग यांग 22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल हुईं थीं। धीरे-धीरे उसका ओहदा बढ़ा और वह नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में डिप्टी के पद तक पहुंचीं। झोंग को फल और कृषि संघ की स्थापना करने के लिए जाना जाता है। इसका उद्देश्य किसानों और जरूरतमंद बुजुर्गों की मदद करना है।

डॉक्यूमेंट्री से खुला झोंग यांग का राज

जनवरी में गुइझोउ रेडियो और टेलीविजन ने एक डॉक्यूमेंट्री दिखाकर झोंग से जुड़े विवादों को उजागर किया। बताया गया कि झोंग ने रिश्वत ली और अपने पद का दुरुपयोग पसंदीदा कंपनियों को सरकारी निवेश के बहाने आकर्षक अनुबंध दिलाने में किया। उन्होंने एक व्यवसायी के लिए एक हाई टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रियल एस्टेट में जमीन के विकास को मंजूरी दिलाई। उस कारोबारी के साथ झोंग के करीबी संबंध थे। डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया गया कि झोंग उन कंपनियों की उपेक्षा करती थीं, जिनका उनसे कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है। 

झोंग ने 58 कर्मचारियों के साथ बनाए संबंध

झोंग पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधीन काम करने वाले 58 कर्मचारियों के साथ सेक्स संबंध बनाया। कुछ लोग झोंग द्वारा दिए गए प्रलोभन के चलते उनके प्रेमी बन गए। कुछ लोग न चाहते हुए भी झोंग के साथ संबंध बनाते थे। वे महिला अधिकारी से डरकर ऐसा करते थे। वह ओवरटाइम के नाम पर पुरुष कर्मियों को रोक लेती थीं और उनके साथ संबंध बनाती थीं। उन्होंने व्यावसायिक यात्राओं पर जाने के बहाने अपने प्रेमियों के साथ समय बिताया।

भेद खुलने के बाद झोंग को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। सितंबर में उन्हें सीपीसी से निष्कासित किया गया। डॉक्यूमेंट्री में झोंग ने कहा कि उन्हें अपने किए पर पछतावा है। उन्होंने कहा, “मैं अपने पूर्व सहकर्मियों, परिवार के सदस्यों या उन नेताओं का सामना नहीं कर सकती जिन्होंने मेरी देखभाल की और मेरा पालन-पोषण किया। मैं शर्मिंदा हूं।”

यह भी पढ़ें- क्या है क्वाड, क्यों चीन को फूटी आंख नहीं सुहाता भारत समेत 4 देशों का यह मंच?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारत-कनाडा रिश्तों को बचाने के लिए पूर्व राजदूत ने दिए 2 सुझाव, कहा- संबंध सामान्य हो रहे
बुलेट ट्रेन: 2027 में सूरत-वापी सेक्शन शुरू, जापान 2030 में देगा ट्रेन