कोरोना वायरस: चीन का बड़ा फैसला, वीजा या रेसीडेंट परमिट वाले भारतीयों की एंट्री पर लगाई रोक

चीन ने कोरोना को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। चीन ने भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह आदेश चीनी वीजा या निवास परमिट रखने वाले भारत के सभी विदेशी नागरिकों पर लागू होगा। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2020 2:29 AM IST

नई दिल्ली. चीन ने कोरोना को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। चीन ने भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह आदेश चीनी वीजा या निवास परमिट रखने वाले भारत के सभी विदेशी नागरिकों पर लागू होगा। 

इसके अलावा चीन ने कोरोनावायरस महामारी का हवाला देते हुए भारत से सभी उड़ानों को भी निलंबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी दूतावास द्वारा की गई घोषणा से संकेत मिलता है कि यह एक अस्थायी कार्रवाई है, जिसमें बाद में बदलाव किया जा सकता है। ब्रिटेन, बेल्जियम और फिलीपींस से गैर-चीनी आगंतुकों की एंट्री पर भी इस तरह की रोक लगाई गई है। 

वंदे भारत पर लगी रोक
चीन ने वंदे भारत के तहत एयर इंडिया की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। पहले चीन ने वंदे भारत के तहत विमान को इजाजत दी थी, लेकिन अब इसपर भी रोक लगा दी है। वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत 30 अक्टूबर को नई दिल्ली से वुहान गए 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
 

Share this article
click me!