US election : जानिए क्या है समोसा कॉकस? इस बार भारतीय मूल के इन चार उम्मीदवारों को मिली इसमें जगह

अमेरिका में राष्ट्र्रपति चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। जो बाइडेन सत्ता के करीब दिख रहे हैं। हालांकि, 5 राज्यों में गिनती अभी बाकी है। वहीं, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ साथ स्टेट लेवल इलेक्शन भी हुए। इनमें भारतीय मूल के 12 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। खास बात ये है कि इनमें से 5 महिलाएं हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2020 10:56 AM IST / Updated: Nov 05 2020, 08:21 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्र्रपति चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। जो बाइडेन सत्ता के करीब दिख रहे हैं। हालांकि, 5 राज्यों में गिनती अभी बाकी है। वहीं, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ साथ स्टेट लेवल इलेक्शन भी हुए। इनमें भारतीय मूल के 12 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। खास बात ये है कि इनमें से 5 महिलाएं हैं। 

जानिए क्या है समोसा कॉकस?
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतीय मूल के चार उम्मीदवारों ने फिर से जीत हासिल की। इन चार उम्मीदवारों में एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति शामिल हैं। भारतीय मूल के होने के चलते राजा कृष्णमूर्ति इन्हें समोसा कॉकस (Samosa Caucus) कहते है। वहीं, कमला हैरिस का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ सकता है।



रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने चुनाव में एक दूसरे भारतीय-अमेरिकी रितेश टंडन को मात दी। उन्हें करीब 74% वोट मिले।
 

<p>Dr Ami Bera, 55, the senior most member of the 'Samosa Caucus', won the seventh Congressional District of California for the fifth consecutive term. When the last report came in, he had established an inaccessible lead by more than 25 percentage points against his Republican rival 65-year-old Buzz Patterson.<br />&nbsp;</p>
डॉक्टर एमी बोरा ने कैलिफोर्निया के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिकॉर्ड 5वीं बार जीत दर्ज की। भारतीय सांसदों में वे सबसे सीनियर हैं। इस बार उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार बज पैटर्सन को हराया है। इस बार उन्हें कुल मतों का 61% वोट मिले।
 


अमेरिका में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुनी गईं। प्रमिला जयपाल (55) का जन्म चेन्नई में हुआ। वे इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं। उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को 70% वोट से मात दी।

<p>The so-called 'Samosa caucus' was coined by Raja Krishnamoorthi for informal grouping of Indian-American lawmakers and he got 70% of the votes. Raja Krishnamoorthi, 47, easily defeated Preston Nelson, 30, of the Libertarian Party.</p>
राजा कृष्णमूर्ति ने इलिनोय में लिबरटेरियन पार्टी के प्रिस्टन नील्सन को आसानी से हरा दिया। उन्हें कुल वोटों के करीब 71% वोट मिले। 
 
इन 5 महिलाओं ने जीता चुनाव
वहीं, स्टेट इलेक्शन में न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली से जेनिफर राजकुमार, केंटुकी स्टेट हाउस से निमा कुलकर्णी, वर्मोन्ट स्टेट सीनेट से केशा राम, वॉशिंगटन स्टेट हाउस से वंदना स्लेटर और मिशिगन स्टेट हाउस से पद्मा कुप्पा ने जीत हासिल की। 
 
भारतीय मूल के इन उम्मीदवारों ने भी हासिल की जीत
ओहियो स्टेट सीनेट से भारतीय मूल के नीरज अंतानी से जीत हासिल की। वे यहां से जीतने वाले पहले अमेरिकी भारतीय हैं। उनके अलावा जय चौधरी (नॉर्थ कैरोलिना स्टेट सीनेट), अमीश शाह (एरिजोना स्टेट सीनेट), निखिल सावल (पेन्सिलवेनिया (स्टेट सीनेट), राजीव पुरी (मिशिगन स्टेट यूनिट), जर्मी कोने (न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट), एश कालरा ( कैलिफोर्निया), रवि सेंदिल (टेक्सॉस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पोल्स) ने जीत हासिल की है। 

ये लोग भी चल रहे आगे
इसके अलावा एरिजोना में डॉक्टर हीरल टिपरेनई आगे चल रही हैं। वहीं, न्यूजर्सी स्टेट यूनिट से  रूपेंद मेहता और पेन्सिलवेनिया ऑडिटल जनरल की रेस में नीना अहम बढ़त बनाए हुए हैं।

अमेरिका में 19 लाख भारतीय मूल के वोटर 
अमेरिका में मौजूदा समय में भारतीय मूल के 19 लाख वोटर हैं। यह लगातार बढ़ रहे हैं। हर साल करीब 1.5 लाख भारतीय मूल के लोग वोट देने योग्य होते हैं। यही कारण है कि इस बार के चुनाव में दोनों पार्टियों का फोकस भारतीय मूल के वोटरों पर रहा। 

Share this article
click me!