चीन के वुशी शहर में एक छात्र ने चाकू से हमला कर 8 लोगों की जान ले ली और 17 से ज़्यादा लोगों को घायल कर दिया। यह घटना शनिवार शाम को हुई।

Wuxi stabbing incident: चीन के वुशी में एक बड़ी घटना में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई। चाकूबाजी की इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। इस हत्याकांड को अंजाम एक 21 साल के स्टूडेंट ने दी है। छात्र ने चाकू घोंपकर लोगों की हताहत कर दिया। कुछ दिन पहले ही एक स्पोर्ट्स सेंटर में एक कार ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी थी। हिट एंड रन केस में भी 35 लोगों की मौत हो गई थी और 43 लोग घायल हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को चीन के पूर्वी शहर वूशी में 21 वर्षीय एक छात्र ने चाकू घोंपकर आठ लोगों की हत्या कर दी। स्टूडेंट के हमले से 17 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।